More
    Homeप्रदेशवेन कुएं में गिरी, 10 मरे 

    वेन कुएं में गिरी, 10 मरे 

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर २८ अप्रैल ;अभी तक ;   मंदसौर से कोई 40 किमी दूर काचरिया चौपाटी के यहां स्थित एक कुएं में वेन जा गिरी जिससे 10 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि चार घायल हो गए।
                                नारायणगढ़ थाने के टी आई अनिल रघुवंशी ने बताया कि रतलाम जिले के बडावदा,जोगी पिपलिया क्षेत्रों के ग्रामीण आंतरी माता जी के दर्शन करने जा रहे थे कि काचरिया चौपाटी के यहां स्थित कुएं में जा गिरी जिससे वेन में सवार लोगों में से 3 महिला व 5 पुरुष की मृत्यु हो गई जबकि लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरा एक व्यक्ति मनोहरसिंह संजीत जिला मंदसौर की भी मृत्यु हो गई । वेन जिस मोटर साइकिल सवार व्यक्ति से टकराई थी उस व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इसका नाम हे गोबरसिंह जिला मंदसौर। वेन के ड्राइवर की भी मृत्यु हो गई हे। इस प्रकार इस दुर्घटना में 4 महिलाए और 7 पुरुषों की मृत्यु हो गई हे। घटना में चार घायल हुए हे जिनमें 2 बच्चे व 2 महिलाए हे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img