More
    Homeप्रदेशशिवना के साफ व स्वच्छ जल में पक्षियों ने भी डाला ढेरा,...

    शिवना के साफ व स्वच्छ जल में पक्षियों ने भी डाला ढेरा, 34 वें दिन 7 ट्राली गंदगी, मिट्टी व झाड़िया साफ की

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३ जून ;अभी तक ;   विधायक श्री विपिन जैन के आव्हान एवं नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान की सफलता इसी से दिखाई देती है कि शिवना का जल साफ व स्वच्छ होने से अब शिवना नदी में जल पक्षी भी आकर बैठने लगे है। वरना इस अभियान के शुरू होने से पहले शिवना जलकुंभी व गंदगी से पटी दिखाई देती थी इंसान तो ठीक पक्षी भी यहां आना पसंद नहीं करते थे।
                                       उक्त बात मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने शिवना शुद्धिकरण अभियान सार्थकता बताते हुए कही। श्री लाड़ ने बताया कि 3 जून को विधायक श्री जैन भोपाल प्रवास पर रहे लेकिन इस अभियान को लेकर उन्होनंे श्रमदान कर रहे नागरिकों से विडियों कॉल कर संवाद किया तथा सभी से इस अभियान में अधिक से अधिक योगदान देने का आव्हान किया।
                                              3 जून को शिवना घाट पर रंग रोगन का कार्य जारी रहा तथा घाट के आसपास जमी मिट्टीयों को निकाला गया तथा झाड़ियों को साफ किया गया। यहां से 7 ट्राली गंदगी, झाड़िया व मिट्टी साफ की गई।
    मंगलवार को श्रमदान करने वालों में बीमा हॉस्पिटल मंदसौर से डॉ. पवन पाटीदार, अनिल शर्मा, महेश फतरोड़, अनुराग कुशवाह, अशोक चनाल, अनिला परमार, सुशीला पंवार, एम.पी. स्टेट एग्रो से विजय सौलंकी, रितेश अग्रवाल, घनश्याम रैकवार, समाजसेवी मनीष भावसार, महेश दुबे, हेमराज खाबिया, रामचन्द्र मालवीय, नरेन्द्र भावसार, नमन पालीवाल, विजय आनंद, राकेश जैन पिंटू, उमेशसिंह बोस, घनश्याम भावसार, गल्याखेड़ी गांव से दशरथ मालवीय, मनीष माली, अभिषेक माली, मेनपुरिया गांव से गगन माली, आलोक राठौर, नागेश्वर राठौर, महेश राठौर, शैलेष माली, दीपक माली, अमलावद गांव से कैलाश कुमावत, इन्द्रेश कुमावत भगत, महिला नेत्री इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी, सोनाली जैन, अनिता भदौरिया, प्रमिला पंवार, चन्द्रकलासिंह भावसार, गीताली पोरवाल, मिताली पोरवाल, शैली पोरवाल, प्रीति छाबड़ा, सोहनबाई मालवीय, योगिता बैरागी, कांग्रेसजन विकास दशोरा, राजेन्द्र छाजेड़, कमलेश सोनी, दिलीप देवड़ा, रमेश सिगार, संजय नाहर, साबिर इलेक्ट्रीशियन राजेश फरक्या, विश्वास दुबे, मनोहर नाहटा, अमित छाबड़ा, अजय सोनी, राजेश खिची, रमेश ब्रिजवानी, महेश रत्नावत, शेलेन्द्र गोस्वामी, सादिक गौरी, महेश गुप्ता, शिवशंकर सौलंकी, योगेन्द्र गौड़, ऋषिराज लाड़, गोपाल बंजारा, राजा बाबू, राजेश चौधरी, अशोक राव, सोहनलाल धाकड़, नितनेश बसेर, अकरम खान, प्रीतम पंचोली, निखिलेश पालरिया, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img