More
    Homeप्रदेशशिवना शुद्धिकरण अभियान का द्वितीय चरण शुरू, शिवना पुत्रों ने रोपे शिवना...

    शिवना शुद्धिकरण अभियान का द्वितीय चरण शुरू, शिवना पुत्रों ने रोपे शिवना तट पर 100 पौधे

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ९ जून ;अभी तक ;   विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान   का द्वितीय चरण 9 जून को शुरू हुआ। शिवना नदी कि किनारे शिवना पुत्रों ने 100 पौधे रोपे। यह पौधे लगाने का क्रम निरंतर जारी रहेगा तथा इन पौधों को बढ़ा किया जाएगा जिससे शिवना के तट सुंदर होंगे वहीं शिवना नदी का कटाव भी बंद होगा। साथ ही सोमवार को झांडिया काटने  व गड्ढे खोदने का क्रम भी जारी रहा।
                                        विधायक श्री विपिन जैन ने बताया कि 40 दिन में शिवना शुद्धिकरण अभियान में हर आमजन का सहयोग मिला है। सभी ने बढ़चढ़कर श्रमदान किया है। जिससे शिवना साफ हुई है। इस अभियान में महिलाएं, बुजुर्गजन, आमजन, समाजजन, सामाजिक कार्यकर्ता, सभी राजनीतिक पार्टी के व्यक्तियों ने अपनी सहभागिता की है। अब शिवना शुद्धिकरण के साथ ही शिवना के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है।
                                     मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि शिवना के तटों पर लाईनिंग कर गड्ढे खोदे गये उसके पश्चात् आज 9 जून को 100 पौधे रोपे गये है। इन पौधों में बांस, अर्जुन और जामून के पौधे लगाये गये है। साथ ही इनका संरक्षण भी किया जाएगा तथा इन्हें बढ़ा किया जाएगा जिससे नदी की सौंदर्यता व हरियाली बढ़ेगी व पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
    सोमवार को श्रमदान करने वालों में विधायक विपिन जैन, वन विभाग से जितेन्द्रंिसह पंवार, पुष्कर मालवीय, नारायणसिंह बापू, सत्तु चौकीदार, यातायात सलाहकार संघ मंदसौर के राजेन्द्र शर्मा, गोवर्धनलाल, वरूण पाटीदार, मदनलाल टोलखेड़ी, समाजसेवी मनीष भावसार, महेश दुबे, रामचंद मालवीय, नमन पालीवाल,राकेश जैन पिंटू, विजय आनंद, हेमराज खाबिया, रमेश सोनी, हरजीतसिंह, सूरजसिंह सिसौदिया, महेशनाथ भाटी, घनश्याम भावसार, उमेशसिंह  बेस, धारियाखेड़ी गांव से सुरेश पाटीदार, रमेश पाटीदार, महिला नेत्री रफत पयामी, इष्टा भाचावत, अनिता भदौरिया, वर्षा दोसरिया, मीना चौहान, गीताली पोरवाल, दीपाली पोरवाल, कांग्रेसजन विकास दशोरा, राजनारायण लाड़, साबिर इलेक्ट्रीशियन, राजेश फरक्या, विश्वास दुबे, मनोहर नाहटा, मूलचंद पाटीदार, अजय सोनी,शैलेन्द्र गोस्वामी, नितनेस बसेर, राकेश सेन, गणपत कुमावत, महेश गुप्ता, राजेश चौधरी, मुकेश पाटीदार, सादिक गौरी, राकेश पाटीदार, अशोक राव, श्याम साल्वी, शिवशंकर सोलंकी, ऋषिराज लाड़, गोपाल बंजारा, राजाभाई सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img