More
    Homeप्रदेशशिव पार्वती विवाह के उपलक्ष्य में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर पर निभाई मेहंदी...

    शिव पार्वती विवाह के उपलक्ष्य में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर पर निभाई मेहंदी की रस्म

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २५ फरवरी ;अभी तक ;   महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर पर माता पार्वती व भगवान शिव के विवाह की रस्में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मेंहदी की रस्म अदा की गई। सभी उपस्थित महिलाओं ने भगवान व माता को मेहंदी लगाई तथा भक्ति गीतों पर नृत्य किया। मंदिर पर आज 26 फरवरी को शाम 7.30 बजे महाआरती होगी तत्पश्चात्  251 लीटर ठंडाई और 151 किलो साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में भक्त पधारकर इस मंदिर पर महिला भक्त मित्र मंडल के द्वारा यह उत्सव मनाया जाएगा।  पूरे मंदसौर में यह पहला स्थान होगा जहां महिला भक्त मित्र मंडल संपूर्ण उत्सव मनाकर अपने हाथों से महाप्रसादी प्रदान करेगी।
                                        मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं सलाहकार संयोजक अरुणा मिश्रा, अध्यक्ष नीलम शर्मा, उपाध्यक्ष लता लोहार, ज्योति भीरमा, कोषाध्यक्ष भावना शर्मा, सचिव राखी त्रिवेदी, सहसचिव उषा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गिरजा पाटीदार, रेखा सोनी, ज्योति भाटी, गायत्री माहेश्वरी, रानी शर्मा, अनुसीया टेलर, वरिष्ठ सदस्य पुष्पा शर्मा, दुर्गा सिसोदिया, अलका शर्मा, कृष्णा व्यास ने सभी भक्तों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महाप्रसादी का आनंद लेवे और इस मंदिर में विराजित चमत्कारी महादेव के दर्शन लाभ लेवे। यह जानकारी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी श्रीमती किरण शर्मा ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img