दीपक शर्मा
पन्ना ४ फरवरी ;अभी तक ; पन्ना शहर के डाइट के समीप हिंदीं साहित्य के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ वीरेन्द्र कुमार दीक्षित के निवास मे संगीतमय भागवत कथा के छठे दिन कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया।
कथा वाचक श्री भरत जी महाराज ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। मथुरा गमन प्रसंग में अक्रूर जी भगवान को लेने आए। जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा जाने लगे समस्त ब्रज की गोपियां भगवान कृष्ण के रथ के आगे खड़ी हो गई। कहने लगी हे कन्हैया जब आपको हमें छोड़कर ही जाना था तो हम से प्रेम क्यों किया। गोपी उद्धव संवाद, श्री कृष्ण एवं रुकमणी विवाह उत्सव पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। भगवान श्री कृष्ण रुकमणी जी के समस्त श्रद्धालु भक्तजनों ने शादी का आंनद लिया।
श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन दिनांक ५ फरवरी २०२५ को सुदामा चरित्र पवित्र कथा का वर्णन होगा। कथा समापन उपरांत शाम ७ बजे से रात्रि १० बजे तक वृंदावन धाम की रास लीला टीम द्वारा अपनी प्रस्तुति पेश की जायेगी। कथा के व्यस्थापक अशोक मिश्रा दिलीप मिश्रा, राज कुमार मिश्रा ने समस्त भागवत प्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।