More
    Homeप्रदेशश्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक महिला संगम इकाई द्वारा आयोजित आठ दिवसीय...

    श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक महिला संगम इकाई द्वारा आयोजित आठ दिवसीय समर कैंप सम्पन्न

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ८ मई ;अभी तक ;   श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक महिला इकाई द्वारा 10 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं के लिए आयोजित आठ दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस समर कैंप में कविता लोढ़ा, दिव्या नाहर, खुशी चोपड़ा व रश्मि बाफना द्वारा बच्चों को बेसिक डांस, फायरलेस कुकिंग, मेहंदी व बेसिक मेकअप सिखाया गया।
    समापन कार्यक्रम में सर्वप्रथम शासन स्थापना दिवस मनाया गया तत्पश्चात ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने वाले भारतीय सेना के जवानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ईश्वर से भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करी गईं।
                                      इस अवसर पर समर कैंप में सम्मिलित बालिकाओं के लिए प्रतियोगिताओ का आयोजन भी हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में जिया जैन, नव्या जैन, हिमांशी सोनी, डांस प्रतियोगिता में लब्धी जैन, हीरल शर्मा मेकअप प्रतियोगिता में काव्या लोढ़ा, भवी दुग्गड़, हेत्वी जैन कुकिंग प्रतियोगिता में कनक जैन, परिधि गर्ग व ग्रेसी जैन विजयी रही। सभी विजेताओं को भेरूलाल पंचमलाल जेतावत परिवार के सौजन्य से इनाम प्रदान किये गए।
                                              इस अवसर पर रश्मि जैतावत, नेहा भंडारी, ज्योति चौरड़िया, तरुणा जेतावत, रंजना बाफना, सुरभि भंडारी, पायल जैन, मेघा जैन, अर्पिता जैन, श्वेता जैन, हंसा जैन, निमा जैन, आदि सदस्याएं उपस्थित थी। यह जानकारी महिला संगम इकाई उपाध्यक्ष कविता लोढ़ा द्वारा दी गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img