महावीर अग्रवाल
मन्दसौर एक अप्रैल ;अभी तक ; स्थानीय जगतपुरा स्थित श्री बड़केश्वर महादेव बालाजी मंदिर पर मॉ अम्बे की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किये गये। जिसके तहत 30 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा हुई उसके पश्चात् महाआरती का आयोजन किया गया। सायंकाल 751 कन्याओं का पूजन कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। महाप्रसादी में करीब 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री विपिन जैन, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनोद डगवार, क्षेत्रीय पार्षद दीपमाला मकवाना, पार्षद रमेश ग्वाला, कमलेश सिसौदिया, युवा नेता गौरव अग्रवाल, बंटी चौहान ने उपस्थित होकर कन्या पूजन किया।
हवन में श्री मनीष-सुनीता भण्डारी व श्री रामेश्वर-दीपमाला मकवाना सहित उपस्थित समिति सदस्यों ने आहूती दी। धार्मिक क्रियाये पं. श्री महेश शर्मा ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर मॉ अम्बे की प्रतिमा की लाभार्थी श्री मनीष-सुनीता भण्डारी, चांदी के छत्र के लाभार्थी श्री सुरेन्द्र भण्डारी का मंदिर समिति के संरक्षक रामेश्वर मकवाना, अध्यक्ष महेश भावसार, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर जैन अमलावद वाले, कोषाध्यक्ष अशोक मोगरा द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुनील बंजारिया, कैलाश नावेल्टी, बिरजू परमार, पिंकेश भाटी, चंदू मकवाना, अर्जुन पंवार, तनिष्क मालीवाल, कैदार परमार, रमेश लक्षकार आदि ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुनील बंजारिया ने किया व आभार संजय नाहर ने माना।