More
    Homeप्रदेशश्री सत्य साई सेवा समिति मंदसौर का आनंदोत्सव कार्यक्रम संपन्न

    श्री सत्य साई सेवा समिति मंदसौर का आनंदोत्सव कार्यक्रम संपन्न

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २१ मई ;अभी तक ;   श्री सत्य साई सेवा समिति मंदसौर ने शिवसांई निलियम नयाखेड़ा जो कि मंदसौर समिति का आध्यात्मिक केंद्र है, उसके बीस वर्ष पूर्ण होने पर भजन तथा स्वाध्याय का कार्यक्रम रखा गया था जिसको आनंदोत्सव का नाम रखा गया। दीप प्रज्वलन जिलाध्यक्ष डी.सी. सक्सेना और प्रकाश दीक्षित ने किया।
                             इस कार्यक्रम में मंदसौर के साथ ही रतलाम ग्राम मैनपुरिया, पालड़ी, सकतली, झिरकन, झावल, नयाखेड़ा, बाजखेड़ी सहित अनेक गांव से 100 से अधिक संख्या में भक्त सम्मिलित हुए थे।
                              आश्रम के संस्थापक प्रकाश दीक्षित, जिलाध्यक्ष डी.सी.सक्सेना, अनिल भट्ट, संदीप दलवी, प्रकाश चंदवानी, शिव कोटवानी, श्रीकांत त्रिवेदी ने संबोधित किया।
                             कार्यक्रम में विशेष अतिथि आध्यात्मिक चेतना मंच के प्रभारी प्रकाश रातडिया ने प्रेम और सेवा पर अपने विचार रखे। महेंद्र कोटवानी, विश्वनाथ गाड़िया, नूतन शिंदे, जयश्री चंदवानी, पुष्पा, दर्शाना शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। तबला में गीत शर्मा थे। जिला आध्यात्मिक कॉर्डिनेटर आशा गोयल ने संचालन किया। महामंगल आरती के पश्चात प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img