More
    Homeप्रदेशसमाज के प्रांतीय पदाधिकारियों का नागर ब्राह्मण समाज मंदसौर द्वारा अभिनंदन किया...

    समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों का नागर ब्राह्मण समाज मंदसौर द्वारा अभिनंदन किया गया

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३ फरवरी ;अभी तक ;   मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद के प्रात्तीय अध्यक्ष श्री केदार रावल, प्रान्तीय महिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सोनिया मंडलोई, प्रान्तीय महामंत्री हेमंत व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता, उज्जैन, संभागीय अध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष मेहता, योगेन्द्र नागर, गिरीश रावल, श्रीमती मिनाक्षी रावल के प्रथम मंदसौर नगर आगमन पर नागर ब्राह्मण समाज एवं न्यास मंदसौर द्वारा हाटकेश्वर मंदिर मंदसौर पर पुष्पहार एवं हाटकेश्वर भगवान के दुपट्टा ओढ़ाकर समाज के अध्यक्ष रमेश नागर, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल नागर, जयेश नागर, महिला शाखा अध्यक्षा श्रीमती भगवती देवी गोविन्द प्रसाद नागर उपाध्यक्ष बालकृष्ण दवे, सचिव सतीश नागर, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नागर, संयुक्त सचिव एवं युवा शाखा के संजय नागर एवं उपस्थित सामाजिक बन्धुओं एवं मातृशक्ति द्वारा बहुमान एवं अभिनन्दन किया गया।
                                                          कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान हाटकेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना के साथ किया। स्वागत भाषण एवं नागर समाज की गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष रमेशचन्द्र नागर द्वारा दी गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में भी केदार रावल, श्रीमती सोनिया मंडलोई, श्री हेमत व्यास, दिनेश मेहता एवं संभागीय अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा अपने विचार रखे जाकर सभी से परिषद के आजीवन सदस्य बनने एवं समाज की मजबूती के लिये कार्य करने का आव्हान किया गया साथ ही मंदसौर ईकाई द्वारा किये गये कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यों से मंदसौर के जुड़े बन्ध्ुाओं को बधाई देकर उनका सम्मान किया।
                                                          महामंत्री श्री हेमन्त व्यास एवं संभागीय अध्यक्ष श्री विजय शर्मा द्वारा आगामी 2 मार्च 2025 को परिषद द्वारा उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसमें अधिक से अधिक सहभागिता कर सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। इस आयोजन के लिये जिला इकाई द्वारा 21 हजार रू. राशि की घोषणा अध्यक्ष रमेश नागर द्वारा की गई। महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया मण्डलोई ने अपने संबोधन में मंदसौर जिले की पदाधिकारियों को रचनात्मक कार्य कर सभी समाज की महिलाओं को संगठित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर श्री बाबूलाल नागर, जयेश नागर, संजय नागर, गोविन्दप्रसाद नागर ने भी अपने विचार रखे। श्री प्रभाशंकर मेहता, आशीष व्यास, डॉ. राजेन्द्र नागर, प्रवीण मेहता, योगेन्द्र नागर, मोहन नागर, राधेश्याम नागर, दिनेश नागर, मुकेश नागर, विवेक नागर, प्रवीण मेहता, सुरेश नागर, प्रांतीय सचिव श्रीमती मुक्ति मेहता, श्रीमती कीर्ति नागर, श्रीमती आशा नागर, श्रीमती अलका नागर, श्रीमती कल्पना व्यास, श्रीमती कलाबेन नागर, श्रीमती मधु मेहता, श्रीमती दीपिका मेहता, श्रीमती रेखा नागर, श्रीमती अनीता नागर, श्रीमती वीणा मेहता आदि अनेक उपस्थित सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अलका नागर द्वारा नारी शक्ति गीत की प्रस्तुति देकर आभार व्यक्त किया गया। संचालन सचिव सतीश नागर ने किया। उक्त जानकारी डॉ. राजेन्द्र नागर एवं सतीश नागर द्वारा दी गई।