दीपक शर्मा
पन्ना ४ फरवरी ;अभी तक ; मध्य प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर गत दिवस 3 फरवरी 2025 को अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे जहां उनका होटल मोहन राजविलास पन्ना में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया सरपंचों ने पुष्प वर्षा पुष्प माला तथा साल श्री फल पहनाकर स्वागत किया, .
इस दौरान अनेक सरपंच साथी उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव विक्रम सिंह बुंदेला प्रदेश प्रतिनिधि संजू शुक्ला सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश पटेल सिद्ध शरण पांडे अजय पटेल दीपक कुमार रामदास अहिरवार रोशन मुंडा अंजना शर्मा रेखा यादव उर्मिला पटेल मानसी तिवारी ज्योति राजेश यादव राम शिरोमणि रामदास अहिरवार शेफाली दास आदि।