More
    Homeप्रदेशसरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने ली बैठक, अनेक मुद्दो पर...

    सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने ली बैठक, अनेक मुद्दो पर की चर्चा

    दीपक शर्मा

    पन्ना ३ फरवरी ;अभी तक ;  राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर द्वारा पन्ना जिला मुख्यालय मे जिले के सरपंचो, पंचायत पदाधिकारीयो की बैठक लेते हुए उनकी समस्याओं तथा मुद्दो पर गंभीरता से विचार विमर्श किया।

    उक्त संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि सरपंचो की 22 सूत्रीय मांगो को मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री तक भेजकर उनका निराकरण कराया जाये। जिसमें मनरेगा योजना को मूल रूप मे लाया जाये, निर्माण अनिमित्ता की जिम्मेदारी अधिकारी कर्मचारीयो की लापरवाही की बजह से होती है, इस में सरपंचो को टारगेट न किया जाये, पंचायत निर्माण कार्य मे सीएसआर, एसओआर, नवीन रूप से लागू किया जाये, लाडली बहना योजना का पोर्टल सभी महिलाओ को लिए खोला जाये, ग्राम पंचायत विकास निधी गठित कर सरपंच निधी बनाई जाये, ग्राम पंचायतो को आर्थिक रूप से सुद्रढ़ किया जाये, उक्त तमाम बिन्दुओ का उल्लेख किया गया है। इस दौरान अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मख्य रूप से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, रजनीश पटेल, संजू शुक्ला, बृजमोहन यादव, विक्रम सिंह बुन्देला, सिद्ध चरण पान्डेय, अजय पटेल, दीपक कुमार, अरविन्द सिंह, राम शिरोमणि सिंह, रामदास अहिरवार, रोशन मुंडा, अंजना शर्मा, रेखा यादव, उर्मिला पटेल, मानसी तिवारी, धर्मेन्द्र पान्डेय आदि।