महावीर अग्रवाल
मंदसौर २७ मई ;अभी तक ; भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एंव भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा शामगढ़ मंडल में जिला भाजपा के निर्देशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती अंतर्गत संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, कार्यक्रम जिला सह संयोजक एंव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंडल पदाधिकारियों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव मुख्य वक्ता पंकज जोशी ने कहा की देवी अहिल्याबाई होल्कर ने जीवन में कठिनाइयों के बावजूद सफल नेतृत्व दिया। देवी अहिल्या बाई की सेवा, त्याग, तपस्या, सुशासन, लोक कल्याण और धर्म व अध्यात्म को लेकर किए गए अनुकरणीय कार्यों से हमें प्रेरणा मिलती है। देवी अहिल्याबाई ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नेतृत्व कुशलता 300 वर्षों के बाद आज भी प्रासंगिक एवं जीवंत है। वर्तमान में हमारी सरकारें जिस उद्देश्य व ध्येय के साथ आगे बढ़ रही हैं, कहीं ना कहीं राष्ट्र निर्माण की हमारी यह प्रक्रिया देवी अहिल्या बाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों के अंत्योदय का लक्ष्य ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ सभी को पक्का आवास दिलाना है, जो देवी अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था से प्रेरित है। उन्होंने जिस तरह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किए और बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय खोले, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नई भारतीय शिक्षा पद्धति बनाई गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा की भारतीय इतिहास में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व सनातन विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मजबूत कर रहे हैं। लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने शासन काल के दौरान विषम परिस्थितियों में राज्य को सशक्त बनाने के साथ जनता की भलाई खासकर महिलाओं के उत्थान, सम्मान के लिए कई विशेष योजनाएं चलाईं। उन्होंने जल स्त्रोतों को बढ़ावा देते हुए कई बावड़ी, कुएं तालाबों का निर्माण कराया। नदियों पर घाट बनवाएं साथ ही तहस-नहस किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी उनके द्वारा कराया गया। उन्होंने उस समय जनता के हित में बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवाई। राजमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर बहनों द्वारा बनाई रंगोलीयो का अवलोकन मुख्य वक्ता एंव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी एंव पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ द्वारा किया गया साथ ही उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा पत्र वितरित किए।
संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अरुण कासट ने किया एंव आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता ने माना। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रीति रोखले, जिला सह कार्यालय मंत्री राहुल मुजावदिया, जितेन्द्र सिंह चौहान, अर्जुन सोनी सहित मंडल पदाधिकारीगण, मातृशक्ति एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।