More
    Homeप्रदेशसामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गए जेल, एसपी ने कहा डे-टू-डे हेयरिंग के...

    सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गए जेल, एसपी ने कहा डे-टू-डे हेयरिंग के लिए न्यायालय को लिखा जाएगा पत्र

    आनंद ताम्रकार
    बालाघाट २९ अप्रैल ;अभी तक ;   हट्टा थाना क्षेत्र में आदिवासी तीन नाबालिग और एक बालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को, तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद, पुलिस ने मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।
                           वहीं कल पीड़िता और परिवार से मिलने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बालाघाट आ रहे है। यहां वह पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने, उनके गांव जाएंगे।
                                   दरअसल, 23 अप्रैल की रात, शादी से घर लौट रही आदिवासी बालिकाओं के साथ सात लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। रात दो बजे के बाद से सुबह 5 बजे तक आरोपी, बालिकाओं के साथ हैवानियत करते रहे। दूसरे दिन 24 अप्रैल को यह मामला सामने आया तो, मामले को लेकर गांव में दो बार पंचायत भी की गई। जिसमें रूपयो का प्रलोभन भी दिया गया गया। बालिक युवती के कानूनी कार्यवाही की बात कहे जाने पर मामला पुलिस तक पहुंचा था। वहीं इस बीच पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल की टीम से जांच भी कराई है, जहां बालिकाओं के साथ हैवानियत के सबूत मिले है। जो आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
                                   इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि इस पूरे प्रकरण में जल्द से जल्द तीन माह के भीतर ही डे-टू-डे सुनवाई का आवेदन लगाकर, प्रकरण को न्याय तक पहुंचाए जाए। उन्होंने बताया कि हमारी सुरक्षा और अभिरक्षा में संपूर्ण कार्यवाही की जा रही है, चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए, मामले में हम पूरी नजर बनाए हुए है। पीड़िताओ के न्यायालय में कथन और एफएसएल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एफएसएल, रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद जल्द ही चालान पेश कर दिया जाएगा। एक सवाल में जवाब में उन्होंने बताया कि मामले में राजीनामा को लेकर बैठक के वीडियो हमें मिले है। जिसकी जांच की जा रही है और ऐसा पाया जाता है कि किसी ने राजीनामा के लिए दबाव बनाया है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img