More
    Homeप्रदेशसीतामऊ तहसील प्रेस क्लब की बैठक में प्रकाश शर्मा बने तहसील प्रेस...

    सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब की बैठक में प्रकाश शर्मा बने तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष, हिम्मत सिंह चौहान बने संयोजक

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर , सीतामऊ १५ फरवरी ;अभी तक ;   श्री जैन गुरुकृपा सीतामउ पर सीतामउ तहसील के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन कर सीतामऊ तहसील प्रेस क्लब का गठन किया जिसमें सर्व सहमति से श्री प्रकाश शर्मा खेरखेड़ा (बन्सल न्यूज) को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
                                             श्री हिम्मत सिंह चौहान महुवा (एसीएन भारत) को संयोजक बनाया गया। इसी के साथ तहसील प्रेस क्लब की कार्यकारणी गठन में श्री कमलेश शर्मा सीतामउ (गुरु एक्सप्रेस,दशपुर दर्शन),श्री विजय गिरोठिया सीतामउ (तहलका) को उपाध्यक्ष बनाया गया।श्री बलवन्त भट्ट खेडा (स्वराज एक्सप्रेस) को कोषाध्यक्ष बनाया गया।श्री देवीदास बैरागी तितरोद (दैनिक भास्कर) को सचिव बनाया गया।श्री जगदीश चौहान सुरजनी (जनशोले),श्री राजेश चौधरी चिकला (मन्दसौर दर्शन) को सहसचिव बनाया गया।श्री योगेश गिरोठिया सीतामउ (साधना न्यूज प्लस) एवं श्री चरणसिंह जाकली (मन्दसौर क्रांति) को संग़ठन मंत्री  बनाया गया।श्री नीलेश शर्मा तितरोद (गुरु एक्सप्रेस) को प्रवक्ता बनाया गया।डॉक्टर श्री राजमल सेठिया सीतामउ (जनसारँगी) ,श्री रामेश्वर जामलिया सीतामउ (दैनिक भास्कर),श्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया सीतामउ (सम्पादक सँस्कार दर्शन) सीतामउ,श्री मोहन सिंह भंसाली सीतामउ (राजएक्सप्रेस) को तहसील प्रेस क्लब का सरंक्षक बनाया गया। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों मे श्री नवीन द्विवेदी सीतामउ,श्री गोवर्धन लाल कुमावत राजनगर,श्री दिलीप कारा सीतामउ,श्री रजनीश शर्मा कम्माखेड़ी को बनाया गया एवं सदस्य गणों में श्री गोवर्धन लाल माली महुवा,श्री श्याम शर्मा माउखेड़ा,श्री अम्बालाल मकवाना लदुना,श्री साबिर पटेल सितामउ,श्री संजय व्यास काचरिया जाट,श्री सतीश गिरोठिया सीतामउ, श्री पंकज जेन सितामउ को बनाया गया। सितामउ तहसील प्रेस क्लब की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई ।साथ ही आगामी कार्य योजनाओं के साथ,संगठन विस्तार व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। अनेको संगठन हीत के निर्णयों हेतु प्रस्ताव पारित किए गए। सीतामउ तहसील प्रेस क्लब एक विधिवत कार्यकारणी के रूप में अब कार्य करेगा जिसमे प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वास्तविक पत्रकारो को शामिल किया गया है। जिला सम्पादक संघ के अध्यक्ष बनने पर सीतामउ तहसील प्रेस क्लब की इकाई द्वारा सँस्कार दर्शन सीतामउ के प्रधान संपादक श्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img