More
    Homeप्रदेशसोमयज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है : नगरीय विकास मंत्री श्री...

    सोमयज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है : नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 17 अप्रैल ;अभी तक ;   नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंदसौर कालाखेत में चल रहे महा सोमयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सोम यज्ञ में मंत्रोचार के साथ आहुति दी, पूजा अर्चना की। सोम यज्ञ में आहुति देने के बाद यज्ञशाला की परिक्रमा की।
                                              इस दौरान उन्होंने कहा कि, मंदसौर के लोग बड़े ही सौभाग्य शाली हैं की ईश्वरीयलीला का लाभ आप सभी को मिल रहा है। इस यज्ञ की अग्नि, अग्नि से निकलने वाला धुआं का प्रभाव जहां तक है। वहा की प्रकृति में संपन्नता हो। यह यज्ञ हिंसात्मक प्रवृत्ति को रोकने का है। यह यज्ञ विश्व शांति का है। यह यज्ञ भारत की समृद्धि का है। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चावला, श्री नानालाल आटोलिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img