महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ जुलाई ;अभी तक ; आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 139 वां ‘छठी महोत्सव’ श्री प्रेम प्रकाश आश्रम मन्दसौर में मनाया गया।
इस आशय की जानकारी श्री प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली की महिला प्रमुख दादी पुष्पा पमनानी ने देते हुए बताया की सिन्धी हिन्दू सनातन धर्म में बालक के जन्म के छठे दिन नामकरण संस्कार किया जाता हैं जिसमें ब्राह्मण द्वारा जन्म लिये बालक की पत्रिका लिखकर देता है और जन्म लिये बालक का नामकरण संस्कार किया जाता हैं। यह संस्कार अति आवश्यक व महत्वपूर्ण होता है, अतः जन्म के छठे दिन नामकरण संस्कार को छठी महोत्सव कहा जाता है उसी परंपरा अनुरुप सतगुरुओं, महात्माओं का भी छठे दिन यह महोत्सव मनाया जाता हैं।
श्री टेऊँराम महाराज के जन्मोत्सव के छठे दिन 5 जुलाई शनिवार को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक कर गंगा जल से स्नान कर, नये वस्त्र आभूषण से श्रृंगार कर, झूला पालना की सुन्दर झांकी के साथ मनोरथ किया गया। महिला मण्डली की महिलाओं ने मंगल गीत व बधाइयां के गीत गाकर हर्षोल्लास व उमंग के साथ छठी महोत्सव सम्पन्न किया एवं आरती पल्लव पाकर प्रसाद वितरित किया गया।
आभार प्रदर्शन श्रीमती माला मुलचंदानी एवं देवकी कोठारी ने प्रकट किया।
आभार प्रदर्शन श्रीमती माला मुलचंदानी एवं देवकी कोठारी ने प्रकट किया।