More
    Homeप्रदेशहॉकी एकेडमी में चयन हेतु 100 हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया

    हॉकी एकेडमी में चयन हेतु 100 हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 17 जून ;अभी तक ;    जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश हॉकी पुरुष हॉकी एकेडमी में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन हॉकी एस्ट्रो टर्फ मंदसौर पर किया गया।
                                           मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी के हेड कोच समीर दाद, लोकेंद्र शर्मा और कंडीशनिंग कोच आरिफ द्वारा मंदसौर, रतलाम , नीमच से उपस्थित हुए 12 से 18 आयु वर्ग के 100 हॉकी खिलाड़ियों  का ट्रायल किया गया। जिसमें स्किल टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं मैच प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ीयों का आंकलन किया गया। और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को फाइनल ट्रायल के लिए भोपाल हॉकी एकेडमी में जाने हेतु चयनित किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img