More
    Homeप्रदेश101 कन्याओं के पूजन के साथ शुरू हुए महाप्रसादी का 20 हजार...

    101 कन्याओं के पूजन के साथ शुरू हुए महाप्रसादी का 20 हजार से अधिक भक्तों ने लिया लाभ

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर २० अप्रैल ;अभी तक ;   पुराना बस स्टेण्ड स्थित श्री बड़े बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के तहत रविवार को आयोजित विशाल भण्डारे में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रातः 101 कन्याओं के पूजन के साथ शुरू हुए भण्डारे में प्रातः 11 से सायं 4 बजे के बाद तक 20 हजार से अधिक भक्तों ने बालाजी का प्रसाद ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर भगवान बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।
                                     मंदिर समिति द्वारा भक्तों की संख्या को देखते हुए माकूल व्यवस्थाएं की गई जिससे भक्तों ने आसानी से प्रसाद ग्रहण किया। संख्या अधिक होने से भक्तों ने दोपहरी में भी कतारबद्ध तरीके से अपनी प्रतीक्षा आने पर प्रसाद प्राप्त किया।
                                         श्री बड़े बालाजी मंदिर समिति अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा एवं प्रवक्ता रवि ग्वाला ने बताया कि प्रातः करीब 11 बजे मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद 101 कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को उपहार भी भेंट किये गये। कन्या पूजन के बाद महाप्रसादी शुरू हुई। प्रतिवर्ष हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस महाप्रसादी का भक्तों को इंतजार रहता है। हर वर्ष प्रसादी ग्रहण करने हेतु भक्तों की संख्या में वृद्धि होती है। जिसको लेकर मंदिर समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं निर्धारित की जाती है।
    इस दौरान चिंतामण गणेश मंदिर समिति के मनीष भाटी, उमेश खत्री, गोविन्द सोनी द्वारा करीब 5100 लीटर ठंडी छाछ का वितरण किया गया। गर्मी में भक्तों ने छाछ प्रसादी ग्रहण कर आनन्द अनुभव किया। कई मंदिर समितियों द्वारा जल सेवा के स्टॉल भी लगाये।
    मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. दिलीप शर्मा, प्रवक्ता रवि ग्वाला समिति के सदस्यगण विनय दुबेला, सनी शर्मा, अनिल कियावत, चौथमल शर्मा, विनोद रूनवाल, नरेश चंदवानी, दिनेश जोशी (ऊँ शांति), सज्जनलाल खमेसरा, महेन्द्रसिंह सिसोदिया, शिवशंकर सोलंकी, संजय चौरड़िया,  कपिल सोलंकी, नारायण पालीवाल, अनिल सुराह, राजाराम तंवर, जीवनलाल गोसर, वरदीचंद कुमावत, मुन्ना बैटरी, आदि ने महाप्रसादी में सेवाएं दी। संचालन मुन्ना बेटरी व दिनेश जोशी ऊँ शांति ने किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img