महावीर अग्रवाल
मंदसौर २२ अप्रैल ;अभीतक ; भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बाबा साहेब अंबेडकर जयंती एवं वक्फ बोर्ड संगोष्ठी को लेकर आवश्यक बैठक ली। बैठक में मंच पर भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी, वक्फ बिल संशोधन अभियान संगोष्ठी के जिला प्रभारी हिम्मत डांगी, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष अमजद पठान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अजीजुल्लाह खान उपस्थित थे। बैठक के पूर्व डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ.अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत् पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती अंतर्गत भाजपा सम्पूर्ण जिले में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गणों, मोर्चा अध्यक्ष गण के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य कर रही है। इसी क्रम में 25 अप्रैल को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पर प्रातः 11ः30 बजे अनुसूचित जाति एवं जनजाति बंधुओं की सहभागिता से विशाल प्रबुद्धजन कार्यशाला का आयोजन कर रही है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आलोट क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय एवं महापौर उज्जैन मुकेश टेटवाल उपस्थित होगें। मेरा आप सभी उपस्थित पदाधिकारी गणों से आग्रह है की इस कार्यशाला को सफल करने हेतु सभी मंडलो में निवासरत हमारे अजा और अजजा मोर्चा के पदाधिकारी सक्रियता से जुट जायें। मंडल अध्यक्ष जनों से समन्वय बेठा कर अधिक से अधिक संख्या में प्रबुद्धजनों को इस कार्यशाला में उपस्थित होने का आग्रह करें। साथ ही 27 अप्रैल को हमें जिले के सभी 21 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को श्रवण करना है। तत् पश्चात सभी मंडलो में डॉ.अंबेडकर सम्मान एंव वक्फ बोर्ड को लेकर संगोष्ठी आयोजित करने को लेकर तैयारियां प्रारंभ करें।
भाजपा जिला महामंत्री एवं डॉ.अंबेडकर सम्मान अभियान के जिला प्रभारी विजय अठवाल ने बताया की 25 अप्रैल को मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रातः 11ः30 बजे आयोजित कार्यशाला में अजा. वर्ग के प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया जायेगा और साथ ही अजा.वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। में हमारे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित जी को आश्वस्त करता हुॅ की हम हमारे सभी जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चा जिलाध्यक्ष गण, के सहयोग से उक्त कार्यशाला को ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न करेगें।
वक्फ बोर्ड बिल संशोधन अभियान निमित्त संगोष्ठी के जिला प्रभारी हिम्मत डांगी ने कहा की देश में रह रहे करोड़ो गरीब मुस्लिम परिवार की वर्षो पुरानी मांग पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वक्फ बिल में आवश्यक संशोधन कर बिल को देश के सर्वोच्य सदन लोकसभा और राज्यसभा में पास करवाकर करोड़ो मुस्लिम परिवारों का दिल जीता है। कांग्रेस सहित तुष्टीकरण की राजनीति में लगे कई भाजपा विरोधी दल इस वक्फ संशोधन को लेकर अफवाह फैला रहे है और देश में अराजकता का वातावरण बना रहे हे। जबकि इस बिल से मुस्लिम समुदाय के नाम से सिर्फ राजनीति का चौला ओढ़ने वाले चुनिंदा नेताओं की हकीकत सामने आयेगी और वक्फ बोर्ड की अकुत संम्पति का लाभ समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों तक पंहुचेगा। इसी विषय को मेरा आप सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी बंधुओ से आग्रह है की वक्फ बोर्ड संशोधन निमित्त संगोष्ठी में अल्पसंख्यक वर्ग के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित कर संगोष्ठी को ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न करे।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल ने किया एवं आभार अजा. मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी ने माना।
बैठक में जिला पदाधिकारीगण राजेश नामदेव, संजय मुरडिया, राजेश पालीवाल, राजेश सेठिया, शिवराजसिंह राणा, नरेन्द्र पाटीदार, अजय तिवारी, अजा.मोर्चा पदाधिकारीगण महेश जुनवाल, रामरतन आटेला, केसरीमल जटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारीगण आबिद मच्छीवाला, शाकीर गढवी, शाहनवाज शेख, शहजाद पटेल, जगदीश परमार, अर्जुन सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्षगण उमेश पाटीदार, नीलकमल मेहता, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, गोकुलसिंह चौहान, भेरूलाल सेन, गोपाल पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, विनोद डगवार, अरविंद सारस्वत, दिलीपसिंह तरनोद, आदित्य मंगरोलिया, आशीष विजयगर्गीय, राजेश धाकड़, जुझारसिंह गुर्जर, विकास सुराना सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।