More
    Homeप्रदेश6 करोड़ रु से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ जप्त

    6 करोड़ रु से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ जप्त

     महावीर अग्रवाल
    मंदसौर २१ मई ;अभी तक ;   वर्ष सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक अवैध मादक पदार्थ तस्‍करों एवं नशे के सौदागरों पर कठोरतम कार्यवाही करते अवैध मादक पदार्थ तस्‍करों के आधिपत्‍य से कुल 6 करोड 29 लाख 20 हजार रूपये के अवैध मादक पदार्थ जप्‍त करने की कार्यवाही की गई।
                                   पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री  अभिषेक आनंद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्‍करों एवं नशें के सौदागरों पर कार्यवाही करते वर्ष सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक कुल 104 प्रकरणों में 295 आरोपियों के विरूद्ध शिकंजा कसते एनडीपीएस एक्‍ट के अंतर्गत कुल 6,29,20,032 रू के विभिन्‍न प्रकार के अवैध मादक पदार्थ जप्‍त करने की बडी कार्यवाही की गई है।
                                     उन्होंने ने बताया कि इस अवधि में तस्‍करों एवं नशें के सौदागरों के विरूद्ध कार्यवाही करते कुल 104 प्रकरणों में 295 आरोपियों से कुल 10887.871 किलोग्राम डोडाचूरा, 21.672 किलोग्राम अफीम, 140 किलोग्राम गांजा, 2.361 स्‍मैक/ब्राउन शुगर, 4.282 ग्राम एमडीएमए, ऐसेटिक एनहाईड्रेट जैसे घातक अवैध मादक पदार्थ जप्‍त कर घटना में संलिप्‍त आरोपियों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है।
                                        दिनांक 01 सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक मंदसौर पुलिस द्वारा डोडाचूरा के 63 प्रकरणों में 149 आरोपियों से कुल 10887.871 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 2,17,75,742 रू, अफीम के 13 प्रकरणों में 26 आरोपियों से कुल 21.672 किलोग्राम अफीम कीमती 32,50,800 रू, 06 प्रकरणों में 36 आरोपियों से कुल 2.361 किलोग्राम स्‍मैक/ब्राउन शुगर कीमती 2,36,10,000 रू, 01 प्रकरण में 01 आरोपी से 140 किलोग्राम गांजा कीमती 14,00,000 रू, एमडीएमए के 20 प्रकरणों में 60 आरोपियों से 4.282 किलोग्राम एमडीएमए कीमती 1,28,46,000 रू तथा 01 प्रकरण में 74.98 किलोग्राम ऐसेटिक एनहाईड्रेट कीमती 37490 रू का अवैध मादक पदार्थ बरामद करने में मंदसौर पुलिस को बडी सफलता मिली है।
                                        मंदसौर पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदा‍र्थ की तस्‍करी करने वाले तस्‍करों एवं नशें का कारोबार करने वाले सौदागरों के विरूद्ध लगातार कठोरतम कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img