प्रदेश

रोटरी मण्डलाध्यक्ष ऋतु ग्रोवर आज आधिकारिक यात्रा पर मंदसौर आएगी, आयोजित होंगे अनेक सेवा प्रकल्प

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १८ मई ;अभी तक;  रोटरी क्लब-3040 की मंडलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु ग्रोवर रोटरी क्लब मंदसौर की आधिकारिक यात्रा पर आज 19 मई, रविवार को मंदसौर पधार रही है। इस दौरान श्रीमती ग्रोवर के करकमलों से अनेक सेवा प्रकल्प आयोजित किये जायेंगे।
                                   उक्त जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन पोरवाल ने बताया कि मण्डलाध्यक्ष ऋतु ग्रोवर द्वारा प्रातः 10.30 बजे एमआईटी कॉलेज में पौधारोपण किया जाएगा। उसके पश्चात आप भगवान पशुपतिनाथ एवं नालछामाता के दर्शन एवं पूजन अर्चन करेगी। दोप. 12.45 बजे मण्डलाध्यक्ष रोटरी क्लब के स्थाई सेवा प्रकल्प रोटरी आहार केंद्र का अवलोकन करेगी। दोप. 4 बजे मण्डलाध्यक्ष अध्यक्ष, सचिव व नये सदस्यों के साथ चर्चा करेगी। सायं 5 बजे वात्सल्य धाम पर वृद्धजनों को व उसके पश्चात् सायं 5.30 बजे अपना घर पर बच्चों को भोजन कराया जाएगा। मण्डलाध्यक्ष सायंकाल 6 बजे से रोटरी यात्री प्रतीक्षालय एवं रोटरी जल मंदिर का अवलोकन करेगी तथा सायं 6.30 बजे शैक्षणिक सहायता के अंतर्गत बच्चों को स्कूल फीस का वितरण  किया जाएगा। सायं 7 से 9 तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। रोटरी क्लब सचिव अनिल चौधरी ने रोटरी के सभी सदस्यों से सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button