प्रदेश

लीड ; दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा:

रवीन्द्र व्यास

छतरपुर २६ जून ;अभी तक;  कोतवाली थाना क्षेत्र  के फुला देवी मार्ग पर  एक दलित युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट का वीडियो आज सुबह जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई। मामले में आज मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने तीनो  आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है।

                                 छतरपुर एसपी आगम जैन ने बताया कि  एक वीडियो वायरल है जो संज्ञान में पुलिस के जैसे ही आया तत्काल कार्यवाही की गई है |  वीडियो में इस तरह से प्रदर्शित हो रहा है कि दो लोग मिलकर एक व्यक्ति की मारपीट कर रहे हैं  एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है | तत्काल संज्ञान लेकर उस प्रकरण में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। फरियादी ब्रजेश वर्मा जिस प्रकार से घटना बता रहा है उस  पर कायमी  की जा रही है, और सख्त  से सख्त कार्रवाई की जाएगी , हथियार बरामद हुआ है  कट्टा     लिए थे  तीन लोग यह लोग थे | प्रथम दृष्टया यह  सामने आए हैं उन पर कार्यवाही हो रही है और पूछताछ में और नाम आएंगे तो उन पर भी कार्यवाही होगी यह घटना तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है और घटना उस समय की है जब यह दलित  युवक दुकान से घर जा रहा था उस समय इन लोगों ने रास्ते में पड़कर इसके साथ यह घटना को अंजाम दिया इस मामले में एक देवा  ठाकुर जो अरेस्ट हुआ है उसके दो मामले पूर्व से ही दर्ज  है, लकी घोष ,और अन्नू घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपियों के पास से कट्टा भी बरामद कर लिया है | इन पर ३४२,३६५,३९४,३०७,५०६ बी,एससी एसटी एक्ट की धारा ३,२,५ और आई टी एक्ट की धारा ६७ के तहत मामला दर्ज किया गया है | 

                                                  दरअसल आज वायरल हुआ  वीडियो  में  साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह एक दलित युवक को बेरहमी से रात के अँधेरे में निर्वस्त्र कर  पीटा  जा रहा है | हाथ में कट्टा लेकर दो युवक  उसके कपडे उतरवा लेते हैं , फिर निर्वस्त्र दशा में उस पर बेल्ट , हाथ लात घूंसे से जम का तब तक पीटा जाता है जब तक उसके शरीर से खून नहीं निकलने लगता है | इस घटना का उसी का एक तीसरा साथी विडिओ भी बनाता  रहता है |  मार पीट करने वाले युवक उससे बार बार यही कहते हैं बुला अपने पुलिस वाले रिश्तेदार को | मतलब साफ़ है इन अपराधियों को पुलिस का भी भय नहीं था | बाद में उसे जब छोड़ा जाता है तो कपडे दे कर नंगा ही भगाया जाता है |  

                                          

Related Articles

Back to top button