सकल जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ८ अप्रैल ;अभी तक;  सकल जैन समाज मंदसौर की नवीन वर्ष 2024-25 हेतु नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें नवीन अध्यक्ष श्री दिलीप लोढ़ा, महामंत्री श्री प्रताप कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री सीए विकास भंडारी को मनोनीत किया।

                         सकल जैन समाज मंदसौर के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री महावीर स्वामी जी जन्मकल्याणक महोत्सव को बड़े हर्ष, उत्साह, उमंग व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिये तैयारियां की जा रही है। इस वर्ष इस महोत्सव के अंर्तगत पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

                          नवीन पदाधिकारियों को सकल जैन समाज के संयोजक श्री सुरेंद्र लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप कीमती, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री नरेंद्र मेहता, सुनील तलेरा, गोपी अग्रवाल, राजू संचेती, अशोक मारु, संजय मुरडिया, अरविन्द मेहता आदि ने बधाई देते हुए सकल जैन समाज से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की है।