प्रदेश

जिला अस्पताल मे लगातार लापरवाही जारी, चार दिन से नही मिल रहा हड्डी रोग का डॉक्टर, गरीब परेशान

दीपक शर्मा

पन्ना ७ अगस्त ;अभी तक ;  पन्ना जिले में स्वास्थ सुविधाओं के मामले मे ग्रामीण क्षेत्रा की तो बात ही अलग है। जिला अस्पताल मे डॉक्टरो का अभाव है तथा जो डॉक्टर पदस्थ है वह अपनी ड्यूटी नही कर रहें है। जिससे आम मरीज भारी परेशान है।

जिला अस्पताल में डॉक्टर आलोग गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ है तथा वह सिविल सर्जन के प्रभार में है। जिसके चलते वह आम मरीजो को कोई समय नही देते अस्पताल पंहुचकर अपना समय पूरा करके घर मे ही मरीजो को देखते है। इसके अलावा शासकीय बैठको एवं अन्य कार्यो में व्यस्त रहते है। पूर्व में डॉक्टर ओपी मोर पदस्थ थें जो 31 जुलाई को सेवा निवृत्त हो गयें है। जिसके चलते आम लोग परेशान है।

इसी प्रकार का मामला सामने आया है। जिसमें एक मरीज मंगल सिंह विगत चार दिनो से हड्डी रोग के डॉक्टर को दिखाने के लिए आता है लेकिन उसे डॉक्टर ही नही मिलते जिससे वह भारी परेशान है। इस प्रकार की व्यवस्था जिला अस्पताल मे चल रही है। जहां एक ओर जिले के जन प्रतिनिधि स्वास्थ सेवाओं को लेकर बड़ी बडी बाते कर रहे है तथा विकास पुरूष का तमगा लगाकर घूम रहे है। वहीं दूसरी ओर आम लोगो को मूल भूत सुविधाए नही मिल पा रही है। आम जनता भारी परेशान है। पन्ना जिला अस्पताल मे लगातार डॉक्टर सेवा निवृत्त हो रहें है। लेकिन उनके स्थान पर चिकित्सको की पूर्ती नही हो रही है।

Related Articles

Back to top button