प्रदेश

भारत के युवाओं में भरपूर क्षमता और शक्ति-डीन डॉ. गांधी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ अगस्त ;अभी तक ;   दशपुर योग शिक्षा संस्थान एवं रोटरी क्लब द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित योग भवन पर स्वतंत्रता दिवस पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्पतलाल पटवा मेडिकल कॉलेज मंदसौर की डीन डॉ. शशि गांधी ने झण्डावंदन किया।
                                       इस अवसर पर डॉ. गांधी ने कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली है। हमें आजादी मूल्यों को पहचानते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना है। हमारे देश के युवाओं में भरपूर क्षमता और शक्ति है। वह बेहद प्रतिभाशाली है। हमें युवाओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना होगा, ताकि वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। आपने कहा कि योग का नियमित अभ्यास हमें इम्यूनिटी को बढ़ाता है तथा रोगों से दूर रखता है।
                                      अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष योग गुरू सुरेन्द्र जैन ने कहा कि हम नकारात्मक विचारों को दूर कर राष्ट्रीय जीवन के क्षेत्र में विचारो, कार्याे व लक्ष्यों की एकता का सृजन करें। आज के दिन हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए। आपने कहा कि देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत ने एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपने को विश्व में स्थापित किया है तथा जल्द ही विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा।
झण्डावंदन के पश्चात् राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात् अतिथि स्वागत सीए दिनेश जैन, शरद गांधी, पवन पोरवाल, संजय गोठी, प्रवीण उकावत, अनिल चौधरी, सोरभ जैन, जिनेन्द्र उकावत, जितेश फरक्या, प्रीति जैन, विजय पलोड़, धर्मदास संगतानी, डॉ. मनीषा मेहता आदि ने किया। इस अवसर पर जी.डी. मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, महेश सेठिया, जापानी भावनानी, ललीत जैन, कृष्णा मण्डलोई, कैलाश रिछावरा, अनिल कोठारी, सैनिक श्री उदीवाल, आनन्द कर्म, अलका उदीवाल, सुभाष पाटीदार, गोपालकृष्ण पलोड़, आनन्द कश्यप, शांेकी कश्यप, तेजकरण गांधी,  सहित अनेक साधक उपस्थित थे।  संचालन लोकेन्द्र जैन ने किया व आभार रितेश भगत ने माना।

Related Articles

Back to top button