भाजपा प्रत्याशी पिंकी वानखेड़े जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लॉटरी से जीती

मयंक शर्मा

खंडवा  १२ फरवरी ;अभी तक;  सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पिंकी वानखेड़े जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लॉटरी से जीत गईं। दरअसल, जिला पंचायत में कुल 16 सदस्य हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नानकराम बरवाहे ने टक्कर देते हुए अपने पक्ष में 8 वोट गिराए। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों को 8-8 वोट मिले। कलेक्टर अनूपसिंह ने चिट्ठी से लॉटरी निकाली। लॉटरी में भाजपा प्रत्याशी पिंकी वानखेड़े का नाम खुला। इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दे दिया।
कलेक्टर ने 12 फरवरी दोपहर 3 बजे से सम्मेलन बुलाया था।ै। अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए मुकाबला भाजपा की पिंकी वानखेड़े और कांग्रेस के नानकराम बरवाहे में रहा। कुल 16 वोट में , भाजपा के पास 10 वोट के साथ स्पष्ट बहुमत है। हालांकि क्रॉस वोटिंग का डर से स्थिति संकटपूर्ण हो गयी थी।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 2 की सदस्य कंचन तनवे के विधायक बनने और जिला पंचायज अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कारएा इस वाार्ड के उपचुनाव में पिंकी  विजयी रही और पार्टी की मंशा अनुरूप सोमवार को जिला पंचासक अध्यक्ष चुन ली गसी।