प्रदेश

25 अगस्त को पन्ना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, श्री बल्दाऊ जन्म उत्सव (हलषष्ठी) कार्यक्रम में सामिल होगे

दीपक शर्मा
पन्ना: २३ अगस्त ;अभी तक ;   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 अगस्त को पन्ना पहुचेंगे।इस संबंध में आज पन्ना भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा डब्बू ने जानकारी देते हुए बताया की मुख्यमंत्री जी पन्ना के ऐतिहासिक बलदाऊ मंदिर में रविवार को होने वाले श्री बल्दाऊ जन्म उत्सव (हलषष्ठी) कार्यक्रम में सामिल होगे।उन्होंने बताया की श्री यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पन्ना आ रहे हे।उनके साथ खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ रहेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रही हे।
         बतादें चलें की गुरूवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में  संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाऔ का जायजा लिया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। कमिश्नर एवं आईजी ने पन्ना के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल एवं श्री जुगल किशोर मंदिर व श्री बल्देव मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस  आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सहित सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के संबंध में भी चर्चा की थी इस बीच पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस थोटा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 


Related Articles

Back to top button