प्रदेश

प्रत्येक नगरीय निकायों में गीता भवन की स्थापना होगीः-डॉक्टर मोहन यादव

दीपक शर्मा

पन्ना २६ अगस्त ;अभी तक ;  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना प्रवास पर पंहुचे उनके द्वारा भगावन बल्देव जी के दर्शन किये तत्पश्चात् भगवान श्री जुगल किशोर जी के दर्शन करने के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा उपस्थित जनों को संबोंधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हमे धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। श्री कृष्ण ने 11 साल की उम्र में शिक्षा का महत्व बतलाया और कर्म के आधार पर शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया है। हमारा सनातन धर्म अदभुत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर परिसर में संस्कृति विभाग के श्री कृष्ण पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए थें उन्हांने प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। साथ ही मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जीवन प्रसंग से जुड़े प्रसंगों का बाल कलाकारों द्वारा प्रदर्शित झांकी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन जन्माष्टमी उत्सव आनंद और उल्लास के साथ मनाएं और कृष्ण भगवान के जीवन का स्मरण करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का विकास कर नया स्वरूप दिया जा रहा है। साथ ही बेहतर शिक्षा के लिए नवीन शिक्षा नीति लागू की गई है। देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में इस नीति को लागू किया गया है। नई शिक्षा नीति में धार्मिक शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। इससे निश्चित ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। पाठ्यक्रम में राम, कृष्ण के पाठ को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पन्ना के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

छतरपुर में गत दिवस हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कानून का पालन करना सबके लिए बराबर है। किसी भी हालत में कानून तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पन्ना की धरती को रत्नगर्भा बताया। साथ ही कहा कि बुन्देलखण्ड वीरता का परिचायक है। उन्हांने धार्मिक नगरी पन्ना के मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया। मध्यप्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकायों में गीता भवन की स्थापना की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित पन्ना जिले में भगवान राम के आगमन से जुड़े स्थलों को विकसित करने के साथ ही श्री कृष्ण से जुड़े स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों को सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दिया गया। उन्होने इस दौरान पन्ना के विकास के लिए मेडिकल कालेज, इन्जीनियरिंग कालेज सहित अन्य मांगे रखी, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा कोई भी मांग की घोषणा नही की गई। सिर्फ इतना कहा सब कुछ दिया जायेगा। सांसद विष्णुदत्त शर्मा पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री, दिलीप अहिरवार, विधायकगण बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह लोधी, डॉ. राजेश वर्मा, श्रीमती ललिता यादव एवं अरविन्द पटेरिया, कलेक्टर सुरश कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रवीराज यादव, प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य रामऔतार बबलू पाठक, जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भारी विलंब से 9ः45 बजे पन्ना पंहुचें। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस से भाजपा में गये नेताओं की बुरी फजियत रहीं उन्हे किसी ने नहीं पूछा, कार्यक्रम का सफल संचालन परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह परिहार के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button