सजैस महिला प्रकोष्ठ ने निर्मल ज्योति स्कूल में ड्राइंग बुक  व कलर प्रदान किये

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १५ दिसंबर ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सहमंत्री प्रेरणा अरिहंत भंडारी की बेटी यशा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भंडारी परिवार द्वारा निर्मल ज्योति स्कूल में बच्चों को ड्राईंग बुक, ड्राइंग कलर, पेपर रोल एवं मिठाई दिया गया।
                                 उक्त जानकारी देते हुए महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा 10 नंबर नाका गौशाला में ललिता अभय कुमार मेहता परिवार द्वारा श्री कनकमल मेहता की स्मृति में गौमाता को हरे चारे का आहार भी करवाया गया। स्वागत भाषण महामंत्री राखी नाहर ने दिया।
                                स्कूल के फादर का स्वागत पूर्व महामंत्री शशि मारू ने किया। ललिता मेहता का स्वागत सहमंत्री अमिता मुरड़िया एवं पद्मा मेहता ने किया। मनोरमा भंडारी का स्वागत प्रीति अग्रवाल, अंजु गरोठ वाले एवं आर्ची मुरड़िया ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा मंत्री मीना जैन ने किया। आभार मंत्री शिखा कियावत ने माना।
                                  इस अवसर पर पूर्व महामंत्री आशा चौधरी भी उपस्थित थी एवं दानदाता परिवार से प्रियंका भंडारी, रीना तरवेचा, अरिहंत भंडारी एवं शैलेन्द्र मोगरा उपस्थित थे एवं प्रकोष्ठ की सदस्य एवं स्कूल टीचर प्रिया खाबिया भी उपस्थित थी।