प्रदेश

जनपद पंचायत शाहनगर में पंचायत सचिव सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आयोजित

दीपक शर्मा
पन्ना ३१ अगस्त ;अभी तक ;  पन्ना जिले के जनपद पंचायत शाहनगर में आज सेवानिवृत्त हुए नौ पंचायत सचिवों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने मा सरस्वती के चित्र पटल पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इस मौके पवई विधायक ने कहा की सचिव सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचने वाले कर्मचारी हे।उन्होंने कहा जहा रवि और कवि नही जा सकते समाज में वहा सचिव पहुंचते हे।इस बीच श्री लोधी ने सचिव संगठन की मांग पर सेवा निवृत्त हुए सचिवों के लिए एकीकृत पेंशन (यूपिआई) योजन को पुनः चालू किए जाने के लिए अस्वस्त किया और माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र लिख कर मांग करने का वचन दिया।
                                      इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ रोहित मालवीय ने भी संबोधित करते हुए कहा की  पंचायत सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की धुरी हे और जनता के बीच में योजनाओं के क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण कड़ी हे। उन्होंने बताया की वर्ष 2017 से लेकर 2024 तक शाहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के सेवा निवृत्त हुए सभी नौ लोगों का सम्मान किया गया हे।श्री मालवीय ने कहा की हम सभी सेवा निवृत्त हुए पंचायत सचिवो का हृदय से सम्मान करते हैं जिन्होंने अपने जीवन के बहु मूल्य समय को जनता के बीच दिया हे। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम में शाहनगर सरपंच मनोज जैन ने संबोधित करते हुए कहा की पंचायत सचिव एक ऐसा पद है जिसके माध्यम से जनता के बीच अंतिम पंक्ति तक पहुंचने और शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहचाने का काम करती है।
                                 इस मौके पर पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने मंच से सभी नौ सेवा निवृत सचिवों का साल श्रीफल,कलश,स्मृति चिन्ह और चांदी की अंगूठी दे कर सम्मान किया।इनमे श्रीमती विमलेश खरे, रमेश कुमार चौबे,रमेश कुमार गुप्ता, राम अवतार शर्मा, संतोष सिंह बुंदेला, प्रितपाल सिंह परमार, कृष्ण पाल सिंह परमार, अशोक कुमार खरे एवं श्री राम नारायण उर्मलिया सामिल थे। बाद में शाहनगर ब्लॉक के सचिव संघ ने अपने लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद लोधी का भी साल श्रीफल से सम्मान किया।मंच का सफल संचालन शाहनगर ग्राम पंचायत सचिव एवं अध्यक्ष सचिव संघ जनपद पंचायत कुलभूषण चतुर्वेदी में किया।वहीं विधायक की अनुमति से कार्यक्रम के समापन की घोषणा सचिव अंबिका प्रसाद द्विवेदी द्वारा किया गया।इस मौके पर पीसीओ कमल प्रताप सिंह, मनोज द्विवेदी, रुद्रप्रताप सिंह, हीरा सिंह एवं समस्त जनपद पंचायत सचिव सामिल हुए।

Related Articles

Back to top button