प्रदेश

*संबलपुर स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित* 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ सितम्बर ;अभी तक ;   रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री खेमराज मीणा ने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे संबलपुर मंडल के संबलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंगकार्य हेतु  प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर जाने वाली दो ट्रेने परिवर्तित मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-
25 सितंबर, 2024 से 05 फरवरी, 2025 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20813 पुरी जोधपुर एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संबलपुर सिटी-सरला चलेगी
21 सितम्‍बर, 2024 से 01 फरवरी, 2025 तक जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सरला-संबलपुर सिटी चलेगी।
 यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button