प्रदेश

कल की तनावपूर्ण घटना के बाद आज बाजार खुले, शहर की फिजा बिगाड़ने नही दी जाएगी

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १७ सितम्बर ;अभी तक ;   डी आई जी श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर में स्थिति सामान्य है। सभी बाजार खुले है। शहर में सोहाद्र का वातावरण है।
                        उन्होंने बताया कि  नगर की जनता ने परिपक्वता का परिचय दिया है। किसी को भी शहर की फिजा बिगाड़ने नही दी जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना में एक निजी बस को जप्त किया गया है।
                          श्री मनोज कुमार सिंह कल की घटना की सूचना मिलने के बाद मन्दसौर आ गए थे और नगर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया ।आप स्थिति पर निगाह रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button