प्रदेश

कमलनाथ एवम पूर्व सांसद नकुलनाथ आज से 2 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे

महेश चांडक
छिंदवाड़ा १९ सितम्बर ;अभी तक ;  पूर्व सीएम कमलनाथ एवम पूर्व सांसद नकुलनाथ आज से 2 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे है जहा इमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  वही अपने दौरे के दौरान वे किसान न्याय यात्रा, जनप्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओं की बैठक मैं होंगे
                                     पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय वन नेशन वन इलेक्शन को कैबिनेट से मंजूरी पर कहा है कि यह प्रैक्टिकल नहीं है आज अगर देश में कोई पार्टी अविश्वास प्रस्तावना ला दे तो देश के क्या हालात होंगे यह मोदी सरकार का एक और खिलौना है जो जनता को उलझाने के लिए लाया गया है।
                                     इसके साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के के पास कुछ बचा नहीं है इसलिए फिजूल की बयान बाजी राहुल गांधी की झूठी आलोचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button