प्रदेश

मंदसौर में आयोजित संत निरंकारी महिला समागम में 15 शहरों से 400 संत व 1 हजार से अधिक धर्मालुजनों ने की सहभागिता

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २३ सितम्बर ;अभी तक ;   संत निरंकारी मंडल दिल्ली जोन उज्जैन ब्रांच मंदसौर के तत्वाधान में एक दिवसीय जोन स्तरीर महिला समागम का आयोजन श्री झूलेलाल सिन्धु महल मंदसौर में भव्य रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 15 शहरों से 400 संत व 1 हजार से अधिक बहने व महापुरूषों शामिल हुए। बहनों ने कार्यक्रम में गीत, भजन, विचार, कविताएं, नाट्य प्रस्तुतियां देकर सतगुरू के संदेश को अपने जीवन में उतारने हेतु संगत को प्रेरित किया।
                             कार्यकम की शुरुवात हरदेव वाणी के मधुर गायन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा से आई परम आदरणीय बहन रुकमणी भूषण जी ने की। आपने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की संत निरंकारी मिशन नारियो को शिक्षित कर रहा है की कैसे स्वयं के सम्मान के साथ और परिवार के गृहस्थ जीवन में रहकर स्वयं और परिवार को आध्यात्म से जोड़े, आज हम विश्व में देखते है कि हर तरफ अशांति, नफरत, हिंसा है। निरंकारी मिशन नारी शक्ति को आध्यात्म की शिक्षा देकर निरंकार से जोड़ रहा है। चूंकि नारी एक शक्ति है, जननी है, सृजनकर्ता है, अगर नारी आध्यात्मिक होगी तो परिवार को भी आध्यात्मिक बनाएगी, जिससे विश्व का कल्याण होगा। मानव मानव से जुड़ेगा, यही मिशन की सीख है। आज सतगुरू माता सुदीक्षा जी अपनी कल्याण यात्राओं द्वारा यही सन्देश दे रही है मानव मानव से प्यार करे और विश्व का कल्याण करें।
संचालन पूज्य बहन सपना गनवानी जी रतलाम एवम पूज्य बहन प्रिया रामवानी जी नीमच ने किया। उज्जैन जोनल इंचार्ज श्री राजकुमार गनवानी व मंदसौर ब्रांच के संयोजक श्री महेश देवनानी ने अंत में समागम आये हुए सभी संतो महात्माआंे व बहनों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मिडिया सहायक शीतलदास कोतक ने दी।

Related Articles

Back to top button