प्रदेश

मंदसौर जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का दायित्व पुनः श्री रिछावरा को , जिला सचिव विक्रम मेहता बनाये गये

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २६ सितम्बर ;अभी तक ;   मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मंदसौर जिला सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष का दायित्व संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए एक बार पुनः मोहनलाल रिछावरा मंदसौर को दिया गया।
                                    जिलाध्यक्ष मोहनलालजी रिछावरा ने मंदसौर जिला सराफा एसोसिएशन का विस्तार कर नवीन कार्यकारिणी में सचिव विक्रम मेहता, सह सचिव व प्रवक्ता गौरव सोनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन बड़ोद वाला, उपाध्यक्ष अजय बाकलीवाल के साथ ही आठ और उपाध्यक्षों की घोषणा की गई। साथ ही पूरे जिले की टीम बनाई गई जिसमे मंदसौर जिले के ऊर्जावान वरिष्ठ व युवा व्यापारियो को स्थान दिया गया।
                                  जिलाध्यक्ष मोहनलाल रिछावरा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए जिले के सभी व्यापारी बंधुओं के व्यापारिक हितों, सुरक्षा व व्यापार संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव उपलब्ध रहने की प्रतिबद्धता जताई और सभी जिले के व्यापारियो से आग्रह किया कि सराफा एसोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए सभी व्यापारी संगठित होकर सहयोग करे जिससे संगठन को बल मिले।
उक्त जानकारी एसोसिएशन के सहसचिव व प्रवक्ता गौरव सोनी ने दी।

Related Articles

Back to top button