प्रदेश

कंवरलाल भाना प्रजापत की पहली पत्नी के होते हुए भी अवैध रूप से दूसरा विवाह करने का आरोप

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर ३० जून ;अभी तक;  नारायणगढ़ धापुबाई पति कंवरलाल भाना प्रजापत जिला सरकारी बैंक के कर्मचारी  कंवरलाल प्रजापत भाना द्वारा पहली ब्याहता पत्नी के होते हुए भी  अवैध रूप से दुसरी शादी को लेकर अवगत कराया गया था और साथ में यह बात भी बताई गई थी पहली पत्नी का पेंशन राशि पर पहला हक अधिकार दिया जाए परंतु बैंक वालों की कथित मिली भगत के साथ रिटायरमेंट पेंशन बिना बताए पैसे उनको डाल दिए गए और जिला सरकारी बैंक अधिकारियों ने मिलकर पैसा डाल दिया और उनको बुलाकर बैंक में रूपयें ले लिए पैसा ,दिलाने के नाम पर और पैसे मिल गए ।
                                                उक्त आरोप पेंशनर की पहली पत्नी द्वारा लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कानून कार्रवाई करें अन्यथा  चेतावनी दी है कि जिला सरकारी बैंक के बाहर टेंट लगवा कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा  इसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की रहेगी। ऐसे अधिकारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनको ऊपर कहां-कहां उन्होंने मकान संपत्तियां ले रखे हैं कितना भ्रष्टाचार किया है, उन लोगों ने उनके ऊपर जांच होनी चाहिए और ऐसे लोगों को नौकरी से बाहर कर दिया जाए। नियम की धजिया उड़ते दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने अवैध पैसा कब तक इकट्ठा किया है।
                                   पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा संबंधित बैंक में प्रत्यक्ष रूप से जाकर लिखित में एवं वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए चल अचल संपत्ति एवं वारिस में उनका नाम जोड़ने की मांग की गई थी परंतु अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया और उनका और उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button