कलाल समाज ने सहस्त्रार्जुन भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक;  सर्व वर्गीय कलाल समाज सामाजिक समिति द्वारा अपने आराध्य देव राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन भगवान की पावन जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर समाज द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
                               होटल इंडियन चेरी में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने सहस्त्रार्जुन भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् हवन पूजन कर महाआरती की गई।  इस अवसर पर भक्ति गीतों एवं भजनों पर सभी ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। जिनके विजेताओं को समिति ने पुरस्कृत किया। अंत में प्रसादी के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
                                   इस अवसर पर  कलाल समाज के सभी वरिष्ठजन, पुरुष एवं महिलाओं ने उपस्थित होकर आराध्य देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त जानकारी विकास बसेर ने दी।