कल्दा मे उप लोकसेवा केन्द्र का विधायक ने किया शुभारंभ

दीपक शर्मा

पन्ना १४ मार्च ;अभी तक; पवई विधानसभा अन्तर्गत आदिवासी बहुल्य क्षेत्र कल्दा मे उप लोकसेवा केन्द्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद लोधी द्वारा किया गया। इस दौरान भारी संख्या मे क्षेत्र के लोग उपस्थित रहें।

मंडल उपाध्यक्ष अवसर सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र मे अजीविका मिशन द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। लेकिन लोगो को उक्त कार्यक्रमो का कोई लाभ नही मिल रहा है। योजनाए कुछ दिन संचालित होने के बाद बंद हो जाती है। इस लिए संचालित योजनाओ के लिए निगरानी समिति बनाई जाये। क्षेत्र मे स्कूली बच्चां को घटिया गणवेश वितरित किये गये। क्षेत्र मे अजिविका मिशन के माध्यम से मशरूम लगाने की योजना प्रारंभ हुई थी जिसका कोई अता पता नही है, अब मुर्गी पालन के नाम पर योजना चलाई जा रही है। लेकिन इसका भी लाभ लोगो को नही मिल रहा हैं। उक्त कार्यक्रम मे अनेक लोग उपस्थित रहे। जिसमे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष अवसर सिंह, राम औतार, राकेश सोनी, हल्के लोधी, अनिल सक्सेना सचिव, बृजेश चौधरी आदि।