घर टूटने का वीडियो देख, फूट फूट कर रो पडा दस हजार का ईनामी बदमाश

देवेश शर्मा
मुरैना 6 अप्रैल ;अभी तक; तेल कारोबारी रमेश चंद्र बिरला की कार की तोड़े-फोड़ , फायरिंग व लूट करने के तीसरे आरोपी ध्रुव गुर्जर पुत्र महावीर गुर्जर निवासी करुआ को नूराबाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
                                    आरोपी ध्रुव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद उसने जब अपने मकान को टूटने का वीडियो देखा तो वह फफक कर रो पड़ा। उसे लगा कि वह समय पर खुद को कानून के हवाले कर देता तो परिवार के लोगों द्वारा बनवाया गया आशियाना टूटने से बच जाता है। इससे इज्जत भी गई और उसकी करतूत से घर परिवार के लोग बेघर हो गए।
                                  तेल कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले में टीआई भूमिका दुबे के अनुसार अब तक तीन आरोपी कृष्णा, पिंटू व ध्रुव गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अभी तीन आरोपियों भानु गुर्जर, प्रीतम व बलवीर गुर्जर की सरगर्मी तलाश है।आरोपी धुर्व का मकान अवैध रूप से बना हुआ था।