जिला कांग्रेस ने मल्हारगढ विधानसभा के मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष घोषित किये

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर १२ मई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मल्हारगढ विधानसभा के मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष घोषित किये है।
                                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल की सहमति एवं जिला संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत मल्हारगढ विधानसभा के तीनो ब्लॉक कांग्रेस कमेटियो मल्हारगढ, संजीत एवं धुंधडका के मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षो की घोषणा करते हुये बताया कि मल्हारगढ ब्लॉक के बालागुडा मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री कन्हैयालाल गुर्जर एवं खंखराई सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री प्रेहलाद पाटीदार, बही सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री परमानंद पाटीदार एवं नेनोरा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री सुरेन्द्रसिंह शक्तावत को नियुक्त किया है। कनघट्टी मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री विजय पाटीदार एवं बरखेडा पंथ सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राहुल धनगर एवं कनघट्टी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री प्रतापसिंह सोनगरा को नियुक्त किया है। मल्हारगढ मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री राजेन्द्र बोराना एवं मनासा खुर्द सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री टिंकू बना, चंगेरी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री रमेश गुर्जर, मल्हारगढ सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री कोहिनूर मेव को नियुक्त किया है। बोतलगंज मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश गुप्ता एवं काचरिया चंद्रावत सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री नाथुलाल पाटीदार, बोतलगंज सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री श्यामलाल मालवीय को नियुक्त किया है। पिपलिया विश्निया मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री रमेश पाटीदार एवं पहेला सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राहुल डांगी, बरखेडी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री कमल सोलंकी एवं सूठोद सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री महेश पाटीदार को नियुक्त किया है। नारायगढ मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश बागरिया एवं नारायणगढ सेक्टर एक अध्यक्ष पद पर श्री सुनिल पाटीदार, नारायणगढ सेक्टर दो अध्यक्ष पद पर श्री जितेन्द्र कापडिया को नियुक्त किया है। झार्डा  मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री हरिसंह पंवार एवं हरमाला सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री दीपक जोशी एवं हरसोल सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री नईम मंसुरी को नियुक्त किया है। पिपलिया मंडी मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री किशोर उनियार एवं पिपलिया पंथ सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री अनिल गुर्जर एवं पिपलिया मंडी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री मनीष धनोतिया को नियुक्त किया है।
इसी तरह संजीत ब्लॉक कांग्रेस के तुरकिया मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री विरेन्द्रसिंह एवं मिडला खेडा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री बाबुलाल मालवीय, ढाबला सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री किशोर लोहार एवं दोरवाडा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री प्रदीप चौहान को नियुक्त किया है। टकरावद मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री समरथ गुर्जर एवं अडमालिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री जगदीश गरासिया, खडपालिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री दशरथ गरासिया एवं रणायरा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री गोपाल चंदेल को नियुक्त किया है। बूढा मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री सत्यनारायण पाटीदार एवं बूढा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री हरिओम पाटीदार, चंद्रपुरा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री मांगुनाथ एवं गरावर्द सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राजेन्द्रसिंह चौहान को नियुक्त किया है। बिल्लोद मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री मुकेश पाटीदार, मगराना सेक्ट अध्यक्ष पद पर श्री  सत्यनारायण धनगर, साताखेडी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री प्रभुलाल धाकड एवं हिगोरिया बडा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राजुबाई परमार को नियुक्त किया है। गरनाई मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री मुकेश पाटीदार एवं अरनिया जटिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश धनगर, संजीत सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री सादीक मंसुरी एवं बोरखेडी चारण सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री सब्बलसिंह डांगी को नियुक्त किया है।
इसी प्रकार धुंधडका ब्लॉक कांग्रेस के जग्गाखेडी मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री बहादुरसिंह गुर्जर एवं उदपुरा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री बगदीराम दायमा, पिपलिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राजेश पाटीदार, माल्याखेडी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र आंजना को नियुक्त किया है। डिगांव मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्रसिंह गुर्जर एवं रिंडा सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री रामसुख सूर्यवंशी, गुर्जरबर्डिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री सुभाष पाटीदार को नियुक्त किया है। लोध मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री आसाराम कुमावत एवं सूरी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री गजराजसिंह पंवार, नेतावली सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री मोतीलाल गुर्जर, चिरमोलिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राजु पाटीदार को नियुक्त किया है। हतुनिया मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री लक्ष्मणसिंह पंवार एवं हतुनिया सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री शिवनारायण वर्तिया, पटलावद सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री राजेन्द्र डांगी को नियुक्त किया है। बडवन मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री धीरज धाकड एवं बडवन सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री सीताराम गुर्जर, झावल सेक्टर अध्यक्ष पद पर डॉ रफीक मंसुरी, लसुडावन सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री गणेशराम परिहार को नियुक्त किया है। धमनार मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री रनजीत धाकड एवं धुंधडका सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री गोविंद माली, धमनार सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री विरेन्द्र जैन को नियुक्त किया है। अफजलपुर मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री प्रमोद भावसार एवं बिलांत्री सेक्टर अध्यक्ष पद पर डॉ फरहद शेख, अफजलपुर सेक्टर अध्यक्ष पद पर संदीप धनगर को नियुक्त किया है। कुचडौद मंडलम अध्यक्ष पद पर श्री कचरूलाल राठौर एवं कुचडोद सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री महेश गुजरिया, सेमलिया काजी सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्री धमेन्द्रसिंह सिसोदिया को नियुक्त किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने सभी नियुक्त मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षो को दिशा निर्देश देते हुये उन्हें अपने- अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले पोलिंग सेंटरो में पोलिंग कमेटिया को मजबूत करने को कहा है।