ज्ञानोदय के छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जमाई धाक

मोहम्मद सईद
शहडोल, 23 दिसंबर ; अभी तक। शहडोल जिले की प्रमुख अशासकीय ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित बालरंग (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) में विभिन्न विधाओं पर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए शहडोल जिले का नाम रोशन किया है। ज्ञानोदय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के कई वर्ग में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
                                     ज्ञानोदय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कव्वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाई है। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में अनमोल केवट ने द्वितीय स्थान और एम डी हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम वादन में निश्चित समूह में से अंशुमान मिश्रा ने प्रथम स्थान और सुगम संगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में भी ज्ञानोदय स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इन छात्र-छात्राओं के साथ ज्ञानोदय स्कूल के शिक्षक व म्यूजिशियन उमा केवट, अशोक केवट, अन्नत वर्मा,  कामिनी मिस, सागर वर्मा और साहिल वर्मा भोपाल गए थे।
                                             ज्ञानोदय स्कूल के इन प्रतिभागियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल के संचालक अजय सिंह,प्राचार्य श्रीमती रेखा सिंह और समस्त स्टॉफ ने उन्हें बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।