जेएसजी मेन मंदसौर के 60 सदस्यों ने लिया तीर्थाटन का लाभ

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ७ जून ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर के द्वारा मालवांचल के समीप स्थित नागेश्वर महातीर्थ, घसोई व परासली की यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 60 सदस्यों ने तीर्थाटन का लाभ लिया।
                                 जेएसजी के निवृत्तमान अध्यक्ष श्री अजय पोरवाल ने बताया कि जेएसजी की वार्षिक धार्मिक पर्यटन यात्रा का आयोजन पूर्णिमा को किया गया। तीर्थ यात्रियों ने नागेश्वर में पार्श्वनाथ भगवान की पूजा-अर्चना की। तीर्थ यात्रियों ने घसोई पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शनोपरांत भक्ति संगीत व आरती मंगल दीवा का लाभ लिया। अंत में शामगढ़ के समीप परासली तीर्थ में दर्शनोपरांत तीर्थाटन का समापन हुआ। यात्रा संघ में श्री अजय पोरवाल का बहुमान अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, सचिव नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश मारू एवं ग्रुप सदस्यों आदि ने किया।
                                   इस यात्रा में ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष विजय दुग्गड़, सतीश लोढ़ा,  यशपाल बाफना, दीपक सकलेचा, निवृत्तमान सचिव संजय डोसी, सहसचिव प्रदीप जैन चौधरी, संचालक मण्डल सदस्य अशोक कर्नावट सहित ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे।