दशपुर जागृति संगठन जिला इकाई मंदसौर का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर २६ नवंबर ;अभी तक;  क्रांतिकारियों के लिए समर्पित देश का पहला संगठन दशपुर जागृति संगठन जिला इकाई मंदसौर द्वारा अपना 13वां दीपावली मिलन समारोह होटल मेघदूत में महालक्ष्मी एवं क्रांतिकारियों की तस्वीर की आरती करते हुए मनाया गया।
इस दौरान  संगठन के सभी ऊर्जावान साथियों ने मां लक्ष्मी के साथ क्रांतिकारियों की भी आरती उतारी और एक हाथ दीपक में लेकर देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को मिटाने की शपथ ली और क्रांतिकारी विचारों को स्थापना करने का संकल्प भी लिया गया।
                        इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पौराणिक ने कहा कि संगठन आज ज्ञानवानों से नहीं कर्मशिलों से चल रहा है और समाज के अंदर ज्ञानवानों की संख्या बढ़ती जा रही है कर्मशील व्यक्ति नजर नहीं आते।
                             संगठन के संरक्षण रविंद्र पांडे ने कहा कि यह देश का पहला संगठन है जिसने क्रांतिकारी के बलिदानों एवं विचारों को घर-घर पहुंचाया है ऐसा अद्भुत कार्य मंदसौर की धरा से शुरू हुआ है जिसका सबको गर्व होना चाहिए।
                            संगठन के वरिष्ठ सदस्य गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी नरेश त्रिवेदी ने कहा कि लगातार 13 वर्षों से संगठन जो चल रहा है इसको पोषित करने के लिए मजबूत करने के लिए जिन्होंने भी अपना धन लगाया है विश्वास मानिए यह एक महान क्रांतिकारियों के लिए अद्भुत पहल है।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने प्रत्येक सीने के ऊपर क्रांतिकारियों का बेच लगे उसके लिए धनराशि अपनी पेंशन से देने का संकल्प लिया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य सी के बिश्नोई ने 11 हजार रू. की नगद राशि घर-घर क्रांतिकारी पहुंचने के लिए कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि मुझे सौभाग्य मिला है कि घर-घर क्रांतिकारी के विचारों को पहुंचने के लिए यह राशि काम आएगी।
ऑपरेशन करा कर लोट कर संगठन के कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे सुनील बंसल परामर्शदाता को पुष्पमाला पहनकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया कि वह लगातार सेवा क्षेत्र में कार्य करते रहे।
मातृशक्ति पूर्व पार्षद चंचल मंडोवरा ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि आज संगठन के साथ मिलकर दीपावली मिलन समारोह में भागीदारी करने का अवसर मुझे दिया गया। संगठन इंजीनियर आरसी पांडे, अरुण गौड़, हरिनारायण टेलर, संगठन सचिव आशीष बंसल सभी ने संकल्प लेते कहा कि हम आने वाले समय में और तेजी से कार्य करेंगे लेकिन संगठन को कभी नहीं छोड़ेंगे। जिसकी हम आज शपथ लेते हैं।
संगठन की लगातार गतिविधियों में भागीदारी कर रहे स्वास्थ्य विभाग के स्टीवर्ड जितेंद्र जैन, गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा संदीप मंडोवरा ने संगठन की प्रत्येक गतिविधि में तन मन धन से सेवा करने का संकल्प दोहराया। संगठन देशभक्ति गीत गाने वाले महेश शर्मा ने अपनी संगठन के प्रति भावनाएं गीतों के माध्यम से व्यक्त करें संगठन सत्येंद्र सिंह सोम ने कहा कि भारत के अंदर वर्तमान समय में परिवर्तन का दौर चल रहा है कब क्या घटना घटित हो जाए कुछ कह नहीं सकते लेकिन दशपुर जागृति संगठन की विचारधारा 2026 तक स्थापित होकर रहेगी जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचारियों को जेल में जाना ही होगा। क्रांतिकारियों की आत्मा उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा इसको किसी भी स्थिति में नकारा नहीं जा सकता। यही कारण है कि 13 वर्षों तक दशपुर जागृति संगठन द्वारा जो कहा गया है वह पूरा होता नजर आ रहा है आज पूरे भारत के अंदर क्रांतिकारियों की बात करी जा रही है यह संगठन की भावनाओं का कमाल है दीपावली मिलन समारोह हम संकल्पों के साथ मना रहे हैं हम और बड़े कार्य करेंगे इसका हम विश्वास दिलाते हैं संगठन लगातार बढ़ता जा रहा संगठन को ज्ञानवानों की आवश्यकता नहीं कर्मशिलों की आवश्यकता है इसके लिए हम आवाहन करते हैं की सब संगठन से जुड़कर कार्य करें संगठन लंबे समय से बैंक से रिटायर्ड होकर कमलेश दुबे अपनी सेवाएं संगठन को प्रदान कर रहे हैं । यही संकल्प होना चाहिए की रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति देश सेवा में कार्य करें । संगठन द्वारा होटल संचालक पालीवाल का भी आभार माना और श्री पालीलवा ने संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। अंत में आभार संगठन की ओर से अध्यक्ष डॉ. दवेन्द्र पुराणिक एवं सचिव आशीष बंसल ने माना। यह जानकारी सत्येंद्र सिंह सोम द्वारा दी गई।