दिखा चांद ईद का त्यौहार कल, जिले भर मे होगी नामाज, धूमधाम से मनाया जायेगा त्यौहार

दीपक शर्मा

पन्ना १० अप्रैल ;अभी तक; मुस्लिम वर्ग का सबसे बड़ा त्यौहार ईद आज जिले भर मे धूम धाम के साथ मनाई जायेगी। जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालय मे भी मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा ईद गाहो मे नमाज-अदा की जायेगी। चांद दिखने के बाद दूसरे दिन ईद मनाने की तैयारीयां प्रारंभ कर दी है।

ज्ञात हो कि मुस्लिम समाज के लोग एक माह तक रोजा उपवास रखते है तथा तीस रोजा के बाद चांद दिखने के बाद त्यौहार मनाया जाता है। जिसमे सभी से गले मिलकर ईद त्यौहार की शुभ कामनाए दी जाती है तथा बुराई भूलकर एक साथ रहने की शुभ कामनाए दी जाती है। पन्ना जिला मुख्यालय मे बादशॉह साई मैदार सहित अन्य मजिस्दो मे भी ईद की नामाज अदा होगी। सुबह 8ः30 बजे ईद की नामाज होगी। ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस तथा प्रशासन भी जगह जगह सुरक्षा के इंतजाम किये है।