“नारी सम्मान योजना” की शुरुआत मंगलवार शाम 6 बजे मन्दसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस के 11 मण्डलम में एक साथ होगी

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ८ मई ;अभी तक;  मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार एवं AICC जिला प्रभारी सचिव माननीय श्री कुलदीप जी इन्दौरा व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मन्दसौर जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी माननीय डॉ अर्चना जी जायसवाल के दिशा निर्देशन में व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जी जैन के मार्गदर्शन में मन्दसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना कार्यक्रम की शुरुआत 9 मई 2023,मंगलवार को शाम 6 बजे एक साथ सभी 11 मंडलम में की जाएगी । इस आयोजन में शहर के सभी वरिष्ठजन,निर्वाचित वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि,मोर्चा संगठन,विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण,मंडलम/सेक्टर के पदाधिकारीगण व बीएलए तथा सभी कांग्रेसजन इस आयोजन में अपनी अपनी भागीदारी अपने अपने मंडलम में करेंगे ।
                                        यह जानकारी देते हुए शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने बताया कि किटियानी मण्डलम द्वारा भाचावत शोरूम से,नई आबादी मण्डलम द्वारा नूर कॉलोनी, रामटेकरी मण्डलम द्वारा गरबा चौराहा रामटेकरी से, अभिनन्दन मण्डलम द्वारा टेम्पो स्टेण्ड अभिनदंन  से,रेलवे स्टेशन मण्डलम द्वारा सुनीता जी बंडी के मकान से,गोल चौराहा मण्डलम द्वारा गोल चौराहा से,जनकुपुरा मण्डलम द्वाराबालाजी मन्दिर शुक्ला चौक से, शहर क्षेत्र मण्डलम द्वारा अम्बाबाड़ी से,गुदरी-चन्द्रपुरा मण्डलम द्वारा श्री पशुपतिनाथ गेट गुदरी से,खानपुरा मण्डलम द्वारा सत्संग भवन से एवं नरसिंहपुरा-मदारपुरा मण्डलम द्वारा नरसिंहपुरा सब्जी मंडी से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी ।
                                           डॉ तोमर ने बताया कि इस आयोजन में सभी 11 मण्डलम अध्यक्षगण,सभी सेक्टर अध्यक्षगण,सभी बीएलए अपने अपने क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे । इनके अलावा सभी मण्डलम में वरिष्ठ नेतागण,पदाधिकारीगण व पार्षदगण,पूर्व पार्षदगण भी शामिल हो रहे है जो इस प्रकार है:-
                                        पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल,श्री,पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्री मंजीतसिंह मनी,पार्षद श्री तरुण शर्मा,श्री प्रीतम पंचोली,कांग्रेस नेता श्री सुरेन्द्र कुमावत, युवा कांग्रेस नेता श्री आदित्य पाटिल,महिला कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू तिवारी,सुश्री इष्टा भाचावत,श्री निर्मल बसेर,श्री राजेन्द्र सेठिया, नई आबादी में,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातड़िया, शहर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अम्बालाल हिंगोरिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम विश्वकर्मा,पूर्व पार्षदगण तरुण खींची,शैलेन्द्र बघेरवाल, जितेन्द्र सोपरा,रुख़सार गौरी,रेखा बघेरवाल, सेवादल नगर अध्यक्ष ईश्वर भावसार,संजय नाहर,लियाकत नीलगर,वर्षा सांखला खानपुरा में,पूर्व नपा अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ शेख, रमेश सेठिया,मोहम्मद हुसैन रिसालदार,मोहम्मद खलील शेख,गोपाल टांक नरसिंहपुरा में,युवा कांग्रेस महासचिव श्री सोमिल नाहटा व महिला कांग्रेस नेत्री सरोजसिंह सिसोदिया, सुनीता बंडी,लक्ष्मण मेघनानी, दिनेश कल्याणी रेलवे स्टेशन में,नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफत पयामी शहर,श्री श्रीमती रखी सत्रावला,श्रीमती लक्ष्मी रैकवार,श्री शौकत मेव,श्री मजीद चौधरी,श्री अजयसिंह तोमर,श्री न्याज अहमद सेठ,NSUI नगर अध्यक्ष सम्यक जैन गोल चौराहा में,पूर्व शहर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय लोढ़ा,श्री हेमन्त हींगड, श्री अनिल मसानिया,श्री कमलेश जैन,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवीन शर्मा जनकुपुरा क्षेत्र में,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर व शहर ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अहमद सलीम खान,श्री रवि रांका,श्री युशूफ खेड़ीवाला,श्री राजेश सोलंकी,श्री आसिफ भाई,श्री आरिफ बेग पशुपतिनाथ गेट पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
डॉ तोमर ने बताया कि इस आयोजन में क्षेत्र के सभी वर्तमान/पूर्व पार्षदगण,चुनाव लड़े नेतागण,वर्तमान पूर्व सभी जनप्रतिनिधिगण,कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण,कार्यकर्तागण को भी आमंत्रित किया गया है ।