बूथ विजय संकल्प अभियान  को लेकर जिला प्रभारी घोषित

महावीर अग्रवाल

मंदसौर  ६ मई ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है।

                                 इसी क्रम में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रत्येक बूथ पर  विजय दिलाने हेतु दिनांक 04 मई से 14 मई तक प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 10 बूथ का एक क्लस्टर (सामान्यतः एक या दो शक्ति केन्द्र मिलाकर) बनाकर उस स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

                               बूथ विजय संकल्प अभियान हेतु प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मंदसौर जिले में बूथ विजय संकल्प अभियान हेतु जिला प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा घटावदा एंव भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी को घोषित किया है।