भ्रष्टाचार की आंधी सह नहीं पाया महाकाल लोक, भाजपा सरकार की कमीशन खोरी सामने आई

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ३० मई ;अभी तक;  महाकाल लोक में भारतीय जनता पार्टी सरकार का भ्रष्टाचार सामने आया है। सरकार का भ्रष्टाचार का तूफान प्रकृति की आंधी में सामने आ गया। यह बात कांग्रेस नेता कमलेश सोनी लाला ने एक प्रेस वक्तव्य में कही।

अपने बयान में लाला ने कहा कि एक आंधी तूफान में महाकाल लोक में जो उजागर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी सरकार और उसके नुमाइंदों के भ्रष्टाचार को उजागर करता है। यहां मूर्तियां टूट कर गिरना इस बात का प्रतीक है कि, कमीशन खोरी में घटिया और निम्न स्तर का काम किया गया। भगवान और उनके भक्त भाजपा सरकार को इस भ्रष्टाचार का जवाब जरूर देंगे।

लाला ने कहा कि मंदसौर में हुए पशुपतिनाथ मंदिर निर्माण में भी इसी तरह का घटिया निर्माण किया गया है। यहां का निर्माण भी लापरवाही, भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी को बयां कर रहा है। धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार धार्मिक स्थलों को भी भ्रष्टाचार से नहीं छोड़ रही है। जिसके उदाहरण सामने आ रहे हैं। लाला ने उज्जैन महाकाल लोक एवं मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में हुए समस्त निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

लाला ने अपने बयान में यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को इस भ्रष्टाचार पर जरूर सबक सिखाएगी। इस बार दिखावे के भक्तों की नहीं बल्कि असली भक्त कमलनाथ जी की सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।