माहेश्वरी महिला मंडल ने हर्ष व उल्लास से मनाया फाग महोत्सव

 महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ मार्च ;अभी तक;  माहेश्वरी महिला मंडल मंदसौर द्वारा माहेश्वरी भवन नयापुरा रोड मंदसौर पर भव्य फाग महोत्सव का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ आयोजित किया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा रंग गुलाल और फूलों से होली खेल कर एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाया। साथ ही समाज की महिलाओं ने भजन, कीर्तन, होली के गीत भी गाए। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने भोजन प्रसादी भी ग्रहण की।
                              इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष मंजू जाखेटीया, सचिव राखी मंडोवरा, कोषाध्यक्ष सुनीता बाहेती सहीत मंडल की मणीमाला मालू, भावना सोमानी, सुरेखा झंवर, रेणुका सोमानी, जया सोमानी, वंदना सोमानी, तारा कासट, आभा सोमानी, संगीता खजांची, मधु धूत, सीमा चिचानी, संगीता मंडोवरा, मीनल मंडोवरा, मधु काबरा, मीना जाजू, शिखा चिचानी, निकिता जाखेटीया, किरण डागा, अंजू सोमानी, निर्मला राठी, खुशबू सोमानी, रितिका माहेश्वरी, उर्मिला पसारी, कल्पना समदानी, अंजू मालू, लाड़कुंवर मालू, संतोष चिचानी सहित अन्य समाज की महिलाओं भी उपस्थिति रही।
                         उपरोक्त जानकारी महिला मंडल प्रवक्ता राधिका जाखेटीया एवं राज चिचानी ने संयुक्त रूप से दी।