प्रदेश

राजादहार से कोढ़न पुरवा मार्ग को दबंगो ने किया बंद लोगो की बड़ी मुश्किले

दीपक शर्मा

पन्ना ६ अक्टूबर ;अभी तक ;  देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोढन पुरवा से राजा दहार जाने वाले मार्ग पर दबंगों द्वारा सड़क पर मिट्टी डालकर पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। जिससे आवागमन पूरी तरीके से बंद हो गया है। जबकि उसी रास्ते से कई गांव के लोगों का आना-जाना होता है और यह सड़क पक्की है वहां से निकलने वाले राह गीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ग्राम वासियों द्वारा इसकी सूचना देवेंद्र नगर थाने में भी दी है।  स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ता को खुलवाया जाए तथा लोगो को उक्त समस्या से निजात दिलाई जाये एवं अनावश्यक रूप से आवागमन का मुख्य मार्ग बंद करने वाले दोषीयो के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

Related Articles

Back to top button