वन कर्मचारी कग्रेस संगठन के तत्वाधान मे निकाली रेली सौपा ज्ञयापन

दीपक शर्मा

पन्ना १७ जून ;अभी तक; मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार के आह्वान पर संगठन के जिलाध्यक्ष एस. पी.राय के नेतृत्व में पन्ना जिला में वन कर्मचारियों अधिकारियों पर वन माफियाओ द्वारा लगातार किये जा रहे प्राण घातक हमले एवं स्थानीय पुलिस  द्वारा वन कर्मचारियों पर 13 दिन बाद की जा रही फर्जी एफ.आई. आर.के विरोध में डायमंड चौराहा पन्ना से कलेक्ट्रट पन्ना तक बाइक रैली प्रदर्शन किया गया एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं कलेक्टर पन्ना को ज्ञापन सौंपा गया।

                                     ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक पन्ना को अवगत कराया गया कि स्थानीय पुलिस द्वारा  वन माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय वन कर्मचारियों पर झूठी एफ.आई. आर.दर्ज की गई है अतःप्रकरण में रोक लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए फरार आरोपियों की गिरप्तारी  की जाय एवं प्राणघातक हमले के अंतर्गत विभिन्न धाराओं का इजाफा किया जाए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में एडीशनल एस. पी.आरती सिंह द्वारा प्रकरण में शीघ्र निष्पक्ष जांच कराए जाने का आस्वासन दिया गया। रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन में नीलेश प्रजापति वृत स्तरीय प्रतिनिधि स्टेट फारेस्ट रेंज ऑफीसर्स राजपत्रित एसोसिएशन मध्यप्रदेश, पुष्पराज सिंह परमार अध्यक्ष राजपत्रित कर्मचारी संघ, कमलेश त्रिपाठी अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस,अशोक पाण्डे अध्यक्ष लघुवेतन कर्मचारी संघ, विनोद अवस्थी अध्यक्ष आज़ाद अध्यापक संघ, महीप रावत अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ,अरुण ज्योति भौमिक अध्यक्ष वन कर्मचारी कांग्रेस संघ,राजेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष आयुष विभाग संघ, चंद्रभान सेन संरक्षक मप्र जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति संघ, रंजना नागर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कर्मचारी कांग्रेस संघ सुनील खरे सचिव राज्य कर्मचारी संघ,नरेश ककोडिया वनपरिक्षेत्र अधिकारी धरमपुर, अभिषेक दुबे वनपरिक्षेत्र अधिकारी पन्ना, मनोज सिंह बघेल सर्किल अधिकारी बृजपुर, संजय शुक्ला संभागीय सह सचिव कर्मचारी कांग्रेस संघ,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा संभागीय सचिव कर्मचारी कांग्रेस संघ, संजीव पाठक उपाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, उमाशंकर पाल जिला सचिव कर्मचारी कांग्रेस संघ अखिलेश सिंह चौहान जिला महामंत्री कर्मचारी कांग्रेस संघ,मयंक शर्मा तहसील अध्यक्ष अजयगढ कर्मचारी कांग्रेस, आशीष पाण्डे  तहसील अध्यक्ष शाहनगर कर्मचारी कांग्रेस संघ, अंजनी दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस सहित हजारो की संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।